کی
कलाकार का काम मानव हृदय में प्रकाश भेजना है।
तितलियाँ वे फूल ही हैं जो किसी धूप वाले दिन उड़ गए, जब प्रकृति स्वयं को सबसे अधिक आविष्कारशील और उपजाऊ महसूस कर रही थी।
जिसने भी प्रेम किया है, वह जीवन में आने वाले संपूर्ण दुख और आनंद के बारे में जानता है।
‘कला के लिए कला’ खोखला वाक्यांश है। सत्य के लिए कला, शुभ और सुंदर के लिए कला—मुझे इसी विश्वास की तलाश है।
ईश्वर केवल उन लोगों को छोड़ देता है जो ख़ुद को छोड़ देते हैं, और जो भी अपने दुख को अपने दिल के भीतर बंद रखने की हिम्मत रखता है, वह उससे लड़ने में—शिकायत करने वाले व्यक्ति से अधिक मज़बूत होता है।
हमें सत्य को स्वीकार करना चाहिए, भले ही वह हमें हैरान कर दे और हमारे विचारों को बदल दे।
आप मेरे शरीर पर बंधन लगा सकते हैं, मेरे हाथों को बाँध सकते हैं, मेरे कार्यों को नियंत्रित कर सकते हैं : आप सबसे मज़बूत हैं, और समाज आपकी शक्ति को बढ़ा देता है; लेकिन मेरी इच्छा के साथ, आप कुछ नहीं कर सकते हैं।
वह व्यक्ति जो कविता की भावनाओं से महान प्रसन्नता प्राप्त करता है, सच्चा कवि है—चाहे उसने पूरे जीवन में कभी एक पंक्ति भी न लिखी हो।
इस दुनिया में दुख का बड़ा कारण मूल पाप नहीं; बल्कि एक तरह की मूल, अकल्पनीय और ज़िद्दी मूर्खता है।
जीवन में बस एक ही ख़ुशी है—प्यार करना और प्यार पाना।
मैंने कोई भी बलिदान करने से इनकार कर दिया; क्योंकि पृथ्वी पर कुछ भी मेरे मन की शांति, मेरी ख़ुशी और मेरे सम्मान से अधिक मूल्यवान नहीं था।
उन लोगों के लिए कुछ भी बदसूरत नहीं है, जो ईश्वर द्वारा बनाई गई हर चीज़ के गुणों और उसकी मोहकता को समझते हैं।
उपन्यास जीवन से जितना मिलता है, उससे कहीं अधिक जीवन उपन्यास से मिलता है।
दुनिया मुझे किसी दिन जान और समझ लेगी, लेकिन अगर वह दिन नहीं आता है तो इससे बहुत फ़र्क़ नहीं पड़ता है। मैं अन्य स्त्रियों के लिए रास्ता खोल चुकी होऊँगी।
परोपकार उन्हें अपमानित करता है जिन्हें वह प्राप्त होता है और उन्हें कठोर बनाता है जो उसे करते हैं।
सबसे अधिक ईमानदार व्यक्ति वह है जो सबसे अच्छा सोचता है और कार्य करता है, मगर सबसे शक्तिशाली वह है जो सबसे अच्छा लिखता और बोलता है।
मैं जो बूढ़ी औरत बनूँगी, वह उस औरत से बिल्कुल अलग होगी जो मैं अब हूँ। उस बूढ़ी औरत की शुरुआत हो रही है।
हम अपने जीवन का एक भी पन्ना नहीं फाड़ सकते हैं, लेकिन हम पूरी किताब को आग में झोंक सकते हैं।
मैं नैतिकता और महान गुणों से भरपूर नहीं हूँ। मैं प्यार करती हूँ, लेकिन मैं डटकर पूरी तरह से और मज़बूती से प्यार करती हूँ।