Font by Mehr Nastaliq Web

व्यक्तित्व पर उद्धरण

quote

जो व्यक्तित्व कामनाओं का दलन कुछ अधिक दूर तक करता है, उसका व्यक्तित्व व्यक्तित्व रहकर चरित्र बन जाता है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

साहित्य की आधुनिक समस्या यह है कि लेखक शैली तो चरित्र की अपनाना चाहते हैं, किन्तु उद्दामता उन्हें व्यक्तित्व की चाहिए।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

ढेर सारी पत्रिकाएँ मेरा नाम कुछ विख्यात निर्देशकों के साथ रखकर देखती हैं। मैंने इन निर्देशकों की जितनी भी फ़िल्में देखी हैं, उसे देखकर मुझे लगता है कि यह सिर्फ़ ग़लत है, बल्कि उन पर और मुझ पर—दोनों पर ज़्यादती है। वे एक स्पष्ट दृष्टिकोण से फ़िल्म बनाते हैं। जैसा कि मैं भी करता हूँ, लेकिन एक बिल्कुल दूसरे दृष्टिकोण से। यहाँ सवाल मूल्य-निर्णय का नहीं है, बल्कि भिन्नता का है।

ऋत्विक घटक
quote

मेरा मूलमंत्र है—व्यक्तित्व का विकास। शिक्षा के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को उपयुक्त बनाने के सिवाए मेरी और कोई उच्चाकाँक्षा नहीं है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

स्त्री के व्यक्तित्व में कोमलता और सहानुभूति के साथ साहस तथा विवेक का एक ऐसा सामंजस्य होना आवश्यक है, जिससे हृदय के सहज स्नेह की अजस्त्र वर्षा करते हुए भी, वह किसी अन्याय को प्रश्रय देकर उसके प्रतिकार में तत्पर रह सके।

महादेवी वर्मा
quote

तनाव केवल घिराव से ही उत्पन्न नहीं होता, वह तो सचेत और जागरूक द्वंद्व-संघर्ष से भी उत्पन्न हो सकता है। लेकिन मुश्किल यह है कि यदि व्यक्तित्व में केवल घिराव-ही-घिराव रहे—भले ही लेखक इस घिराव को कोई-न-कोई अच्छा नाम देकर टकरा दे—तो व्यक्तित्व स्थित्यात्मक हो जाएगा।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

व्यक्तित्व के विशेष विकास से प्राप्त जो आभ्यंतर गुण हैं और गुण-धर्म हैं, वही प्रतिभा है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

सवाल व्यक्तित्व के ह्रास का है। बाहर से कोई दबाव हो, तब भी प्रतिष्ठान के निरंतर संबंध से लेखक का व्यक्तित्व धीरे-धीरे गिरता जाता है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

विचार का विरोध तो हो सकता है, लेकिन आचार में विरोध नहीं होना चाहिए।

महात्मा गांधी
quote

हमारे व्यक्तित्व की सीमांत दीवारें हमें अपनी सीमा की ओर भी धकेलती हैं और इसी तरह हमें असीम की ओर भी ले जाती हैं। केवल जब हम इन सीमाओं को असीम बनाने की कोशिश करते हैं, तभी हम परस्पर-विरोधी भावनाओं में संघर्ष पाते हैं और तभी हमें दुःख उठाना पड़ता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

एलियट कला को व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति नहीं मानते हैं, किन्तु रवीन्द्रनाथ और इक़बाल, दोनों का विचार है कि कला व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

अच्छी कविता और अच्छे कवियों की सोहबत व्यक्तित्व में तब्दीलियाँ लाती है।

लीलाधर जगूड़ी
quote

जिसके जीवन में संघर्ष नहीं है, तनाव नहीं है, कर्मठता और उत्साह नहीं है—उसका व्यक्तित्व भी नहीं है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

व्यक्तित्व का आरम्भ समर का आरम्भ है, जीवन को घेरनेवाली बाधाओं पर आक्रमण का आरम्भ है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

जो हम हो नहीं सकते, उसके लिए प्रयत्न करना बेकार है।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

हमारा व्यक्तित्व जैसा होगा, वैसा ही दुनिया का नक्शा हम बनाएँगे। इसे 'चारित्र्य' कहते हैं।

दादा धर्माधिकारी
quote

औद्योगिक सभ्यता व्यक्तित्व का नाश करती है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

शिक्षक में व्यक्तित्व हो, तो किसी तरह की शिक्षा संभव नहीं हो सकती।

सुभाष चंद्र बोस
quote

स्वातंत्र्य-महत्ता का जिसमें जितना ऊँचा और प्रखर बोध होता है उसी का व्यक्तित्व अनुशासन की पुष्ट भित्ति पर खड़ा होता है।

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

हमारा व्यक्तित्व जितना शक्तिशाली होगा; उतने ही बल से वह विश्व की विशालता की ओर खिंचेगा, क्योंकि उसकी शक्ति का केंद्र स्वयं उसमें नहीं; बल्कि विश्व में है। उसी तरह जैसे झील की गहराई पृथ्वी में खुदी खाई से नहीं मापी जाती—पानी की सतह से मापी जाती है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

व्यक्तित्व के प्रसार में सबसे बड़ी बाधा पुराने मूल्य उपस्थित करते हैं, पुरानी नैतिकता उपस्थित करती है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

चरित्र एकान्तवादी और व्यक्तित्व अनेकान्तवादी होता है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

जहाँ तक प्रकृति का प्रश्न है वहाँ व्यक्तित्व की विषमता नहीं।

कुबेरनाथ राय
quote

बोल्ड होना आवश्यक आदत है। इसे अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाने के लिए इस अभ्यास को करें।

अशदीन डॉक्टर
quote

कुरूप मन ही व्यक्तित्व को विरूप बनाता है।

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

व्यक्तित्वशाली वह है, जो शंकाओं को अपने चारों ओर मँडराने की छूट देता है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

व्यक्तित्व के पुटपाक का पावक दु:ख ही है।

कुबेरनाथ राय

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए