Font by Mehr Nastaliq Web

क़ानून पर उद्धरण

quote

कोई भी क़ानून तब तक हमारे जीवन का हिस्सा नहीं हो सकता, जब तक कि वह हमारी सोच और हमारी भावनाओं का हिस्सा हो।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

जो व्यक्ति किसी सत्ता के जितना ज़्यादा अयोग्य होता है, जिसे दूसरों पर किसी क़िस्म के अधिकार प्राप्त होने की जितनी कम संभावना होती है—वहीं कानून और परंपराओं का सबसे ज़्यादा दुरुपयोग करके, हाथ में आई शक्ति पर अपना क़ब्ज़ा बढ़ाने की कोशिश करता है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

बिना किसी झिझक के यह कहा जा सकता है कि ताक़त के क़ानून के तहत जितना ज़्यादा अंतर स्त्री के मूलभूत चरित्र में आया है, उतना किसी भी दूसरे दमित वर्ग के चरित्र में नहीं आया।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

स्त्रियों के मामले में भौतिक अधिकार ने क़ानूनी अधिकार की शक्ल नहीं ली; इस तथ्य ने और साथ ही इस मामले के सभी विशिष्ट और यौनात्मक पहलुओं ने, यह निश्चित कर दिया कि जहाँ 'सबसे ताक़तवर के अधिकार' वाली यह शाख़ा अपना बर्बर रूप सबसे पहले त्यागेगी, वहीं दूसरी तमाम शाख़ाओं के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा देर तक जीवित रहेगी।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

हम्पी जैसा संपन्न और जीवंत शहर कैसे नष्ट हो सकता है, और आज उसका अस्तित्व कैसे ख़त्म हो सकता है? पूरे इतिहास में, किसी भी समाज को टुकड़े-टुकड़े करने का सबसे तेज़ तरीक़ा, कानून-व्यवस्था ख़त्म कर देना था और यह स्थिति किसी नागरिक अंसतोष या युद्ध के कारण सरकारी नियंत्रण ख़त्म होने से आती थी।

वेंकी रामकृष्णन
quote

ऐसे किसी क़ानून की कहाँ ज़रूरत है जो एक पक्ष को राजा और दूसरे को प्रजा के कटघरे में खड़ा कर दे, और कहे कि राजा द्वारा दी जा रही सभी स्वतंत्रताएँ एक तरह का उपकार हैं, और कभी भी वापस ली जा सकती हैं।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

मनुष्य को अपने आप में विश्वास होना चाहिए—कानूनों पर नहीं। मनुष्य की आत्मा में ईश्वर का अस्तित्व होता है। यह मनुष्य पृथ्वी पर पुलिस कप्तान अथवा गुलाम के स्वरूप में नहीं आता है। क़ानून मनुष्य से नीचा होता है।

मैक्सिम गोर्की
quote

एक वकील इस साजिश में रहता है कि वह गवाह को ज़बान के ज़रिए उस जगह लगा दे, जहाँ वह अपनी मंजूर की गई बात के ख़िलाफ़ दिखलाई पड़ता रहे।

धूमिल
quote

क़ानून निर्धन को पीसते हैं और धनवान क़ानून पर शासन करते हैं।

ओलिवर गोल्डस्मिथ
quote

मैं गाय की भक्ति और पूजा में किसी से पीछे नहीं हूँ; लेकिन वह भक्ति और श्रद्धा, क़ानून के ज़रिए किसी पर लादी नहीं जा सकती।

महात्मा गांधी
quote

जहाँ क़ानून ख़त्म होता है, वहाँ से धर्म शुरू होता है। क़ानून ज़रूरी है। वह हमें अराजकता से उबारता है, हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। लेकिन समाज को ऊपर उठाता है—धर्म।

अमृतलाल वेगड़
quote

सभी के लिए एक क़ानून है अर्थात् वह क़ानून जो सभी क़ानूनों का शासक है, हमारे विधाता का क़ानून, मानवता, न्याय, समता का क़ानून, प्रकृति का क़ानून, राष्ट्रों का कानून।

एडमंड बर्क
quote

अपने देश का क़ानून पक्का है—जैसा आदमी, वैसी अदालत।

श्रीलाल शुक्ल
quote

पश्चिमी सभ्यता की सभी चीज़ों में से पश्चिमी राष्ट्र ने हमें जो बहुत उदारता से दिया है, वह है क़ानून व्यवस्था।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

क़ानून के पंडित कुछ भी कहें, वे मनुष्यों के मन पर राज नहीं कर सकते।

महात्मा गांधी
quote

अगर लोग एक बार सीख लें कि जो कानून हमें अन्यायी मालूम हो, उसे मानना नामर्दगी है तो हमें किसी का भी ज़ुल्म बाँध नहीं सकता। यही स्वराज्य की कुंजी है।

महात्मा गांधी
quote

आवश्यकता कोई क़ानून नहीं जानती।

पब्लिलियस साइरस
quote

क़ानून मनोविकार से मुक्त तर्क है।

अरस्तु
quote

अधिकतर तो हम कानून का पालन इसलिए करते हैं कि उसे तोड़ने पर जो सजा होती है, उससे हम डरते हैं।

महात्मा गांधी
quote

किसी को भी अन्याय के लिए यदि तुम दंड देते हो, निश्चित रूप से जानो कि परमपिता उस दंड को तुम दोनों के बीच तारतम्यानुसार बाँट देंगे।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

क़ानून आवश्यक है, पर पर्याप्त नहीं। क़ानून पर हमें रुकना नहीं है। उससे आगे बढ़कर धर्म के शिखर को भी छूना है।

अमृतलाल वेगड़
quote

क़ानून कहता है—चोरी करो, डकैती करो। पर क़ानून यह नहीं कह सकता कि दान करो, त्याग करो। क़ानून कहेगा—ख़ून करो, हत्या करो। पर क़ानून यह नहीं कह सकता कि दूसरों के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दो। यह तो धर्म ही कह सकता है।

अमृतलाल वेगड़
quote

क़ानून कहता है—बुरा काम मत करो। धर्म कहता है—इतना काफ़ी नहीं है, कुछ अच्छा काम करो।

अमृतलाल वेगड़
quote

तुम्हारे क़ायदा-कानून जानने से कुछ नहीं होता। जानने की बात सिर्फ़ एक है कि तुम जनता हो और जनता आसानी से नहीं जीतती।

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए