Font by Mehr Nastaliq Web

समानता पर उद्धरण

quote

मानवीय चरित्र की सभी कुरूपताओं के दर्शन करने हो, तो वरिष्ठ पदाधिकारियों का अपने अधीनस्थों के साथ व्यवहार देख लेना चाहिए।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

जहाँ पर बहुमतवाले; अल्पमतवालों को मार डालें, वह तो ज़ालिम हुकूमत कहलाएगी। उसे स्वराज्य नहीं कहा जा सकता।

महात्मा गांधी
quote

हमें उन पुरुषों की भावनाओं का सुराग़ भी मिल जाता है, जो स्त्रियों की समान स्वतंत्रता के नाम से चिढ़ते हैं। मेरे ख़्याल में उन्हें डर लगता है, इस बात से नहीं कि स्त्रियाँ विवाह से इन्कार कर देंगी—क्योंकि मुझे नहीं लगता कोई सचमुच ऐसा सोचेगा, बल्कि इस बात से कि वे चाहेंगी कि विवाह बराबरी की शर्तों पर तय हो।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

हमारी राष्ट्रीय जागृति इसे प्रमाणित कर चुकी है कि अवसर मिलने पर गृह के कोने की दुर्बल बंदिनी, स्वच्छंद वातावरण में बल प्राप्त पुरुष से शक्ति में कम नहीं।

महादेवी वर्मा
quote

मेरा विश्वास है कि अधिकारों की समानता के बाद; स्त्री की आत्म-आहुति का बढ़ा-चढ़ाकर बनाया गया मिथक ज़मीन पर उतरेगा, और तब एक श्रेष्ठ स्त्री श्रेष्ठतम पुरुष से ज़्यादा त्यागमयी नहीं होगी, पर साथ ही तब पुरुष भी आज की तुलना में ज़्यादा निस्वार्थ और आत्म-त्यागी होंगे, क्योंकि उन्हें बचपन से यह नहीं सिखाया जाएगा कि उनकी ज़िद दूसरों के लिए क़ानून के समान है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

कोई भी इस बात का दावा नहीं कर सकता कि अगर स्त्रियों की प्रकृति को सहज रूप से विकसित होने दिया जाता, अगर उसे एक बनावटी स्वरूप देने के प्रयास किए गए होते—तो भी स्त्री और पुरुष के चरित्र और क्षमता में कोई व्यावहारिक अंतर, या शायद कुछ भी अंतर होता।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

मुझे इस बात का मुकम्मल तौर पर यक़ीन हो चुका है कि हिंदुओं के बीच रहते हुए; डिप्रेस्ड क्लासेज़ को बराबरी का दर्जा मिल ही नहीं सकता, क्योंकि हिंदू धर्म खड़ा ही असमानता की बुनियादी पर है।

भीमराव आंबेडकर
quote

कोई व्यक्ति किसी राष्ट्र या किसी समाज की स्वतंत्रता की भावना को कैसे समझ सकता है, जबकि घर में तो वह अपने बीवी-बच्चों का तानाशाह बना बैठा है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

हिंदी के वर्णवादी अध्यापक इसलिए परेशान है कि अगर कबीर दलित ले गए, तो निर्गुण परंपरा का क्या होगा? सामाजिक एकता समरसता का क्या होगा? द्विवेदी जी का क्या होगा? उस उदारता का क्या होगा, जो हमारे हिंदी साहित्य के इतिहास ने भक्ति काल में पैदा की, जिसमें मानव-मानव एक हो गया।

सुधीश पचौरी
quote

सकारात्मक दृष्टि से मेरे सामजिक दर्शन को तीन शब्दों में समेटा जा सकता है : मुक्ति, समानता और भाईचारा।

भीमराव आंबेडकर
quote

जहाँ समानता का निषेध होता है, वहाँ बाक़ी सारी चीज़ों का भी निषेध स्वाभाविक है।

भीमराव आंबेडकर
quote

अगर कोई व्यक्ति अपने बराबर वालों के साथ हिंसा से पेश आता है, तो तय मानिए कि उसे अपने से निचलों के साथ रहने की आदत है, जिन्हें वह मनमाने तरीक़े से डरा-धमका सके।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

तुम सरकार को उन सारी चीज़ों के लिए विवश कर सकते हो, जो तुम्हें आज तक नहीं मिली हैं—भोजन, कपड़ा, आवास, शिक्षा। माला फेरने या प्रार्थना करने की बजाए, अब तुम्हें राजनीतिक रास्ते पर चलना चाहिए—वही तुम्हें मुक्ति देगा।

भीमराव आंबेडकर
quote

समान अधिकारों वाले व्यक्तियों को मिला कर बनाया गया समाज ही, सच्ची नैतिक भावनाओं की पाठशाला हो सकता है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

अगर हम चंद कम्युनिस्टों को छोड़ दें; तो दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है, जो किसी-न-किसी धर्म को चाहता हो। सच्चा धर्म वही होता है, जो सबको समान अवसरों का आश्वासन दे—बाक़ी सारे धर्म फ़र्ज़ी है।

भीमराव आंबेडकर
quote

हमारा मक़सद है मुक्ति पाना। फ़िलहाल हमारी और कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर हम धर्मांतरण से मुक्ति पा सकते हैं, तो हम हिंदू धर्म में सुधार की ज़िम्मेदारी क्यों ढोते रहें। हम अपनी ऊर्जा, समय, श्रम और धन इस पर क्यों नष्ट करे?

भीमराव आंबेडकर
quote

मनुष्य का नैतिक पुनरुत्थान सही अर्थों में उसी दिन से शुरू होगा, जिस दिन सबसे ज़्यादा आधारभूत सामाजिक संबंध बराबरी के सिद्धांत पर आधारित होंगे, और मनुष्य अपने बराबर वालों के साथ मैत्रीपूर्वक रहना और विकास करना सीख लेगा।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

सब पर समान स्नेह रखना अत्यंत कठिन है, किंतु उसके बिना मुक्ति नहीं मिल सकती।

स्वामी विवेकानन्द
quote

मेरा विश्वास है कि सभी मनुष्य समान होते हैं।

भीमराव आंबेडकर
quote

अब शूद्र शासन का युग गया है—वे अवश्य राज्य करेंगे, और उन्हें कोई रोक नहीं सकता।

स्वामी विवेकानन्द
quote

सबसे मौलिक धारणा समानता ही है। मनुष्य मात्र के प्रति सम्मान उसी का प्रतिबिंब है।

भीमराव आंबेडकर
quote

इस दुःखी संसार में सब को सुख-भोग का अवसर दो, जिससे इस तथाकथित सुख के अनुभव के पश्चात् वे संसार, शासन-विधि और अन्य झंझटों को छोड़कर प्रभु के पास सकें।

स्वामी विवेकानन्द
quote

मेरे नज़दीक हिंदू हो, मुसलमान हो सब एक दर्जा रखते हैं।

महात्मा गांधी
quote

यह बात पूरे विश्वास के साथ कही जा सकती है कि सिर्फ़ वही दो व्यक्ति एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जान सकते हैं, जो अंतरंग तो हों ही, साथ ही बराबर भी हों।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

असमानता ही सृष्टि का मूल आधार है। साथ ही, समानता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करने वाली शक्तियाँ भी सृष्टि के लिए उतनी ही आवश्यक हैं, जितनी कि उसे नष्ट करने वाली शक्तियाँ।

स्वामी विवेकानन्द
quote

स्त्री जाति को सार्वजनिक कार्यों में पुरुष के बराबर ही हाथ बँटाना चाहिए।

महात्मा गांधी
quote

सब वर्ण के लोगों को, सब आश्रमों का अधिकार है।

महात्मा गांधी
quote

वकील और नाई दोनों के काम की क़ीमत एक-सी होनी चाहिए, क्योंकि आजीविका का अधिकार सबको एक समान है।

महात्मा गांधी

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए