Font by Mehr Nastaliq Web
Siddheshwar Singh's Photo'

Siddheshwar Singh

1963 | غازی پور, اتر پردیش

کی

92
Favorite

باعتبار

जिस किताब में अच्छी कविता होती है, उसके पास दीमकें नहीं फटकतीं।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

फूलों को तोड़कर गुलदान में सजाने वाले शायद ही कभी किसी बीज का अंकुरण देख पाते होंगे।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

आटे को जितनी बार छाना जाए थोड़ा-बहुत चोकर तो निकल ही आता है।

  • विषय : 1

भरोसा बनाए रखो कि तुम्हें भाषा पर सचमुच भरोसा है और हाँ, इसकी कोई समय-सीमा नहीं।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

कितना अच्छा होता कि जिस संख्या में कवियों के संग्रह छपे बताए जाते हैं, लगभग उतनी ही संख्या में उन्होंने कविताएँ भी लिखी होतीं।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

आँच केवल आग में ही नहीं पाई जाती। कभी एकांत मिले तो अपने लिखे हुए के तापमान को जाँचो।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

जो चीज़ कम होती है, उसकी याद लंबे समय तक आती रहती है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

बहुत सारी क़लमों की स्याही सही शब्द लिखे जाने की प्रतीक्षा में रुलाई बनकर लीक हो जाती है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

आजकल बाज़ार में ऐसे पपीते भी मिलते हैं, जिन्हें काटो तो उनके भीतर से कोई बीज नहीं निकलता।

  • विषय : 1

किसी ख़बर का पीछा कर उसे सबसे पहले पकड़ने के बदले उसके उत्स को खोजना ज़रूरी काम है।

  • विषय : 1

पानी एक ऐसी चीज़ है जिसे बहुत देर तक बिना बोले भी देखा जा सकता है।

  • विषय : 1

प्रशंसा का अधिकांश भाप बनकर उड़ जाने के लिए ही बना होता है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

पाक कला की ढेर सारी किताबें पढ़ने के बाद पता चलता है कि खाना पकाने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है—धैर्य।

  • विषय : 1

चलते थ्रेशर को मुग्ध भाव से देखते किसान ने कहा, ‘‘अच्छा हुआ जो भूसा दूर जाकर गिरा और अनाज पास में।’’

  • विषय : 1

यदि स्वयं को यह पता चल सके कि कमज़ोर कड़ी कहाँ है तो प्रसिद्ध होना बहुत आसान हो जाता है।

  • विषय : 1

कोयल के कूकने और गेट के भीतर अख़बार के गिरने की आवाज़ एक साथ आए तो सबसे पहले क्या—कान या आँख?

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

वाष्पीकरण एक सहज क्रिया है। यह सिर्फ़ द्रवों पर ही लागू हो ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं।

  • विषय : 1

कविता के होने और लिखे जाने के बीच के समय का आकलन किसी घड़ीसाज़ से पूछकर क्या हासिल?

  • विषय : 1

लोग बड़ी गंभीरता से ऐसा बताते हैं कि आजकल सब कुछ ‘की-पैड’ से लिखा जाता है।

  • विषय : 1

कुछ कविताएँ विजिटिंग-कार्ड और यात्रा-टिकट की तरह भी प्रयोग में लाई जाती हैं।

  • विषय : 1

काग़ज़ केवल शब्द लिखने के लिए नहीं बना है। इस पर ध्वनि, रस, गंध और स्पर्श को भी लिखकर देखा जाना चाहिए।

  • विषय : 1

चींटियाँ अपने भार से कई गुना अधिक वज़न उठाकर आराम से चल लेती हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि वे चींटियाँ हैं।

  • विषय : 1

कवि कहलाने का बैज, नेमप्लेट या मोनोग्राम किसी दुकान पर नहीं मिलता। वैसे, यह चाहिए ही क्यों?

  • विषय : 1

कम बोलना चाहिए। ऐसा इसलिए कि कविता में बोले जाने की बात को ‘कह’ देने की गुंजाइश बनी रहती है।

  • विषय : 1

तितलियों की उड़ान का उद्देश्य क्या उन पर लिखी उन कविताओं की तलाश है, जिनमें सचमुच के पराग-कण होते हैं?

  • विषय : 1

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए