کی
सफल होने के लिए—एक कलाकार के पास—साहसी आत्मा होनी चाहिए। …वह आत्मा जो हिम्मत करती है और चुनौती देती है।
मैं अनावश्यक चीज़ों को छोड़ दूँगी, मैं अपना धन दे दूँगी, मैं अपने बच्चों के लिए अपनी जान दे दूँगी; लेकिन मैं ख़ुद को नहीं दूँगी।
मुझे हमेशा उन स्त्रियों के लिए बहुत दुःख होता है, जो चलना पसंद नहीं करतीं। वे जीवन की इतनी दुर्लभ छोटी-छोटी झलकियाँ और अन्य बहुत कुछ खो देती हैं। हम स्त्रियाँ कुल मिलाकर ज़िंदगी के बारे में बहुत कम सीखती हैं।
कौन बता सकता है कि ईश्वर उस सूक्ष्म बंधन को बनाने में किन धातुओं का उपयोग करते हैं, जिसे हम सहानुभूति कहते हैं; जिसे हम प्रेम भी कह सकते हैं।
ज़्यादातर स्त्रियाँ तुनकमिज़ाज और सनकी होती हैं।
प्रणय बस युवाओं की कल्पना को भड़काने के काम आते हैं, उनसे सत्य में कुछ भी बढ़ावा नहीं होता है
उस पक्षी के पंख मज़बूत होने चाहिए जिसे परंपरा और पूर्वाग्रह के समतल मैदान से ऊपर उठना है।