Font by Mehr Nastaliq Web

मातृभाषा पर उद्धरण

मातृभाषा किसी व्यक्ति

की वह मूल भाषा होती है जो वह जन्म लेने के बाद प्रथमतः बोलता है। यह उसकी भाषाई और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का अंग होती है। गांधी ने मातृभाषा की तुलना माँ के दूध से करते हुए कहा था कि गाय का दूध भी माँ का दूध नहीं हो सकता। कुछ अध्ययनों में साबित हुआ है कि किसी मनुष्य के नैसर्गिक विकास में उसकी मातृभाषा में प्रदत्त शिक्षण सबसे महत्त्वपूर्ण होता है। इस चयन में मातृभाषा विषयक कविताओं को शामिल किया गया है।

quote

हमें अंग्रेज़ी की आवश्यकता है, किंतु अपनी भाषा का नाश करने के लिए नहीं।

महात्मा गांधी
quote

हमें अँग्रेज़ी की आवश्यकता है, किंतु अपनी भाषा का नाश करने के लिए नहीं।

महात्मा गांधी
quote

हम तो भारतीय भाषाओं का पढ़ाना आवश्यक इसलिए मानते हैं कि अपनी भाषा के ज्ञान के बिना कोई सच्चा देशभक्त बन ही नहीं सकता। मातृभाषा के ज्ञान के बिना कोई सच्चा देशभक्त बन ही नहीं सकता। मातृभाषा के ज्ञान के बिना हमारे विचार विकृत जाते हैं और हृदय से मातृभूमि का स्नेह जाता रहता है। भारत के साहित्य और धर्मों को विदेशी भाषा के माध्यम से कभी नहीं समझा जा सकता।

महात्मा गांधी
quote

द्राविड़स्तान की मातृभाषा तामिल या तेलगू बनी रहनी चाहिए, मगर वहाँ के लोगों का धर्म या फ़र्ज़ यह हो जाता हैं कि वे जितनी जल्दी से हिंदुस्तानी सीख सकें, सीख लें।

महात्मा गांधी
quote

यह कितने दुःख की बात है कि हम स्वराज्य की बात भी पराई भाषा में करते हैं?

महात्मा गांधी
quote

अँँग्रेज़ी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं बन सकती। वह दुनिया की भाषा या व्यापार की भाषा रह सकती है।

महात्मा गांधी
quote

मातृभाषा का अनादर माँ के अनादर के बराबर है। जो मातृभाषा का अपमान करता है वह स्वदेशभक्त कहलाने लायक नहीं।

महात्मा गांधी
quote

अहंता और ममता के नाश से सर्वथा अहम्-विहीन होने पर जब जीव स्वरूपस्थ हो जाता है तो उसे कृतार्थ कहा जाता है।

वल्लभाचार्य
quote

यदि हम मातृभाषा की उन्नति नहीं कर सके और हमारा यह सिद्वांत रहे कि अँग्रेज़ी के ज़रिए ही हम अपने ऊँचे विचार प्रकट कर सकते हैं और उनका विकास कर सकते हैं तो इसमें ज़रा भी शक नहीं कि हम सदा के लिए ग़ुलाम बने रहेंगे। जब तक हमारी मातृभाषा में हमारे सारे विचार प्रकट करने की शक्ति नहीं जाती और जब तब वैज्ञानिक विषय मातृभाषा में नहीं समझाए जा सकते, तब तक राष्ट्र को नया ज्ञान नहीं मिल सकेगा।

महात्मा गांधी
quote

जो मातृभाषा की अवगणना करता है, वह अपनी माता करता है।

महात्मा गांधी
quote

यदि आप मातृभाषा की सेवा नहीं करते तो स्वतंत्रता के लिए अयोग्य ही हैं। आपका मस्तक यदि अपनी भाषा के सामने भक्ति से झुक जाए, तो फिर वह कैसे उठ सकता है?

वल्लथोल नारायण मेनन
quote

मौन उसकी मातृ-भाषा हो गया है।

ओलिवर गोल्डस्मिथ
  • संबंधित विषय : मौन
quote

मातृभाषा के विकास के लिए अँग्रेज़ी भाषा की जानकारी की नहीं, मातृभाषा के प्रेम की, उसके प्रति श्रद्धा की ज़रूरत है।

महात्मा गांधी
quote

जनभाषा पर कुछ भी कहने के पहले यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह बहता नीर है। केवल सामाजिक संबंधों से ही उसे जाना और पहचाना जा सकता है और विवेकपूर्ण संतुलन से ही उसे काव्य का समर्थ माध्यम बनाया जा सकता है।

त्रिलोचन
quote

अपनी भाषा हमें ताक़त देती है।

स्वदेश दीपक

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए