Font by Mehr Nastaliq Web

आत्म-तत्व पर उद्धरण

quote

दिल में जो ज्योति होनी चाहिए उसको प्रकट करने की कोशिश हमें करनी है। हमारे दिल में राम विराजमान हैं और वहाँ भी युद्ध चलता है राम और रावण के बीच में। अगर हृदय में, उसके बाहर नहीं, राम पर रावण की जीत होती है तो उसका मतलब है कि हृदय में ज्योति नहीं है, अँधेरा है। अगर राम की रावण पर जय होती है और रावण बेकार हो जाता है या परास्त हो जाता है, तब हमारे भीतर तो ज्योति है ही, बाहर भी दिया-बत्ती जलाने का हमको हक़ हो जाता है।

महात्मा गांधी
quote

तुम्हारे पास क्या है; उससे नहीं, वरन् तुम क्या हो उससे ही तुम्हारी पहचान है।

ओशो
quote

शांति को चाहो। लेकिन ध्यान रहे कि उसे तुम अपने ही भीतर नहीं पाते हो, तो कहीं भी नहीं पा सकोगे। शांति कोई बाह्य वस्तु नहीं है।

ओशो
quote

श्री अरविंद का वचन है: ‘सम होना या'नी अनंत हो जाना।’ असम होना ही क्षुद्र होना है और सम होते ही विराट को पाने का अधिकार मिल जाता है।

ओशो
quote

ख़ुद के प्रति समर्पण ही सच्ची शक्ति है—वह शक्ति जो भीतर से आती है।

शम्स तबरेज़ी
quote

बाहर का दीया चट जलता है तो पट बुझता भी है। भीतर का दीया देर से जलता है तो आसानी से बुझता भी नहीं। उसका उजाला देर तक रहता है और दूर तक फैलता है।

अमृतलाल वेगड़
quote

सभी मनुष्य एक आंतरिक और एक बाह्य विश्व से प्रभावित होते हैं।

परमहंस योगानंद
quote

मैं दुनिया में सिर्फ एक ही तानाशाह को स्वीकार करता हूँ और वह है मेरी अंतरात्मा की आवाज़।

महात्मा गांधी
quote

ब्राह्म-व्यवहार में जो परिवर्तन होता है, उसका प्रभाव बाहर तक ही सीमित नहीं रहता—अंतःप्रकृति में भी वह काम करता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

कवि के लिए सतत आत्म-संस्कार आवश्यक है, जिससे बाह्य का आभ्यंतीकरण सही-सही हो।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

आत्मा की शिक्षा एक बिलकुल भिन्न विभाग है।

महात्मा गांधी
quote

इतना छोटा होने का अभिनय करना बंद करो, तुम परमानंद में गतिमान ब्रह्मांड हो।

रूमी
quote

अपने अंतरतम की गहराइयों में इस प्रश्न को गूँजने दो: 'मैं कौन हूँ?' जब प्राणों की पूरी शक्ति से कोई पूछता है, तो उसे अवश्य ही उत्तर उपलब्ध होता है।

ओशो
quote

जो प्रकाश स्वरूप है; अगर उसका प्रकाश हो तो वही तो उसकी बाधा है—प्रकाश ही उसकी मुक्ति है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

ध्यान के लिए वस्तुतः सर्वोच्च ढंग की संवेदनशीलता चाहिए तथा प्रचण्ड मौन की एक गुणवत्ता चाहिए—ऐसा मौन जो प्रेरित, अनुशासित या साधा हुआ नहीं हो।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

"मैं कौन हूँ?" जो स्वयं इन प्रश्न को नहीं पूछता है, ज्ञान के द्वार उसके लिए बंद ही रह जाते हैं।

ओशो
quote

एक बार अपने भीतर निहार का देखो, प्रतिदिन तुम किस जगह पर स्थित हो।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

भीतर इतनी गहराई हो कि कोई तुम्हारी थाह ले सके। अथाह जिनकी गहराई है, अगोचर उनकी ऊँचाई हो जाती है।

ओशो
quote

सत्य की आकांक्षा है तो स्वयं को छोड़ दो।

ओशो
quote

मनोरचना की शैली-विशेष जिस प्रकार कवि के काव्य-व्यक्तित्व को एक रूप देती है, उसी प्रकार कवि के जीवन और चरित्र का विकास, उसके आग्रहशील अनुरोधपूर्ण काव्यमनस और उसके तत्वों को निर्धारित करता है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

व्यक्ति अपनी ही खोज में समाज को ढूँढ़ता है, समाज के विकास की परीक्षा करता है, और इस प्रकार उसकी परीक्षा करते हुए अपनी परीक्षा करता है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

बुद्धि स्वयं अनुभूत विशिष्टों का सामान्यीकरण करती हुई; हमें जो ज्ञान प्रस्तुत करती है, उस ज्ञान में निबद्ध ‘स्व’ से ऊपर उठने, अपने से तटस्थ रहने, जो है उसे अनुमान के आधार पर और भी विस्तृत करने की प्रवृत्ति होती है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

पाप और पुण्य मात्र कृत्य ही नहीं हैं। वस्तुतः तो वे हमारे अंतःकरण के सोये होने या जागे होने की सूचनाएँ हैं।

ओशो
quote

अपने अंतरात्मा में परमात्मा का बोध, पूर्णता की पराकाष्ठा में ही होता है—सीढ़ी-दर-सीढ़ी नहीं होता।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

बुद्धत्व का आगमन दूसरे द्वारा नहीं होता, इसका आगमन स्वयं आपके अवलोकन एवं स्वयं की समझ से ही होता है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

जब हम ख़ुद से सच्चा प्यार करेंगे, तभी हम भविष्य के लिए बेहतर रिश्तों की बुनियाद रख सकेंगे।

साइमन गिलहम
quote

स्वराज्य की सच्ची ख़ुमारी उसी को हो सकती है, जो आत्मबल अनुभव करके शरीर बल से नहीं दबेगा और निडर रहेगा तथा सपने में भी तोप बल का उपयोग करने की बात नहीं सोचेगा।

महात्मा गांधी
quote

कोई ही इस आत्मा को आश्चर्यवत् देखता है और वैसे ही दूसरा कोई ही आश्चर्यवत् (इसके तत्त्व को) कहता है और दूसरा (कोई ही) इस आत्मा को आश्चर्यवत् सुनता है। और कोई सुनकर भी इस आत्मा को नहीं जानता।

वेदव्यास
quote

असीम की ओर ज्ञानदृष्टि मोड़ने पर ही हम सत्य को देखते हैं।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

एक बार तू इस क्षणिक जगत् से ऊपर चला जा, और अपने अन्दर एक दूसरे ही जग का निर्माण कर।

शम्स तबरेज़ी
quote

जिस कवि में आत्म-निरीक्षण तीव्र होगा, वह कंडीशड साहित्यिक रिफ्लेक्सेज से उतना ही जूझ सकेगा।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

एक सूफ़ी एक बर्तन की तरह होता है, जो अपने भीतर के ख़ालीपन के कारण जीवित रहता है और उसकी बाहरी सजावट मायने नहीं रखती।

शम्स तबरेज़ी
quote

हम ईश्वर की दुनिया में पड़े हैं, पर उसे जानते नहीं।

महात्मा गांधी
quote

आपके पास ऐसा मन होना चाहिए जो पूर्णतः: अकेले होने में समर्थ हो, तथा जो दूसरे व्यक्तियों के अनुभवों और प्रचार से बोझिल हो।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

जा हे ख्वाजा, अपने आपको अच्छी तरह पहचान ले।

शम्स तबरेज़ी
quote

क्या आपने स्वयं की तुलना किसी व्यक्ति या वस्तु से किए बिना कभी जीने की कोशिश की है? तब आप क्या रह जाते हैं? तब आप जो हैं, वही हैं जो है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

पवित्रता ही साधना की सामग्री है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

आत्म-मूल्य को बढ़ाने के लिए आपको अपने जीवन में लगातार मूल्य जोड़ते रहना होगा।

अशदीन डॉक्टर
quote

मनुष्य स्वयं अपना आविष्कार नहीं कर पाता है, अपने को दूसरे के सामने प्रकाशित नहीं कर पाता है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

अंतस् के संगीत पूर्ण हो उठने का नाम हो शांति है।

ओशो
quote

कभी-कभी जिसे हम कठिन समय के रूप में मानते हैं, वह वास्तव में हमारी छिपी हुई ताकतों को खोजने का अवसर होता है।

अशदीन डॉक्टर
quote

मैं यह बाल नहीं हूँ, मैं यह त्वचा नहीं हूँ—मैं वह आत्मा हूँ, जो मेरे भीतर रहती है।

रूमी
quote

जो कुछ भी बाहर से मिलता है, वह छीन भी लिया जाएगा। उसे अपना समझना भूल है।

ओशो
quote

अगर मैं ख़ुद से प्यार करता हूँ, तो मैं तुमसे प्यार करता हूँ। अगर मैं तुमसे प्यार करता हूँ, तो मैं ख़ुद से प्यार करता हूँ।

रूमी
quote

हर चीज़ पर सवाल उठाना चाहिए और उन विश्वास प्रणालियों को नष्ट करना चाहिए जो आपके लिए काम नहीं करती हैं।

अशदीन डॉक्टर
quote

सच्ची रोशनी भीतर से पैदा होती है।

महात्मा गांधी
quote

हमें निर्जन बन में जाने की आवश्यकता नहीं है। अपने अंतर में हमें ईश्वर का मधुर नाद सुनना है और जब हममें से हरेक वह मधुर नाद सुनने लगेगा तब हिंदुस्तान का भला होगा।

महात्मा गांधी
quote

हम शून्य से घूमते हुए, धूल की तरह तारे बिखेरते हुए आते हैं और तुम? तुम अपने भीतर की उस लंबी यात्रा की शुरुआत कब करोगे?

रूमी
quote

भीतर का दीया क्या इतनी आसानी से जलता है? एक बार से जलता है? इसमें पाँच साल क्या, सारा जीवन लग सकता है। नया जन्म भी लेना पड़ सकता है।

अमृतलाल वेगड़
quote

तुम्हारे भीतर की दौलत—तुम्हारा सार, तुम्हारा साम्राज्य है।

रूमी

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए