Font by Mehr Nastaliq Web

चोर पर उद्धरण

चोरी करने वाला व्यक्ति

चोर कहा जाता है। चौर्यकर्म में निहित रहस्यात्मकता, कौतुक, दुस्साहसिकता के कारण कवियों द्वारा चोर पर्याप्त आकर्षण से कविता में तलब किए जाते रहे हैं।

quote

बलवान के साथ विरोध रखने वाले को, साधन-हीन दुर्बल मनुष्य को, जिसका सब कुछ हरण कर लिया गया है उसको, कामी को तथा चोर को रात में नींद नहीं आती।

वेदव्यास
quote

चोरी के माल के साथ पकड़ा हुआ चोर अब कह ही क्या सकता है?

कालिदास
quote

जो उधार ली हुई वस्तु को वापस नहीं करता; वह चोरी करता है, मनुष्य को लूटता है।

ज़रथुस्त्र
quote

वर्षा से दो विशेष प्रसन्न होते हैं—कवि और चोर।

श्रीलाल शुक्ल
quote

सेंध लगाते पकड़ा गया चोर भी यही कहता है कि वह दीवार में छेद करना सीख रहा था।

कालिदास
quote

अस्तेय का अर्थ दूसरे के स्वामित्ववाली वस्तु का लेना भर ही नहीं है। अपनी मानी जाती हो, पर अपने को उसकी ज़रूरत हो, तथापि उसका उपयोग करना भी चोरी ही है।

महात्मा गांधी
quote

दूसरों के विचार अथवा शोध, आविष्कार को जानकर, अपना बनाकर पेश करना—विचार की चोरी है।

महात्मा गांधी
quote

एक चोरी करता है, एक चोरी में मदद करता है, एक चोरी का इरादा करता है, तीनों चोर हैं।

महात्मा गांधी
  • संबंधित विषय : मदद
quote

दूसरों के रचित शब्द और अर्थ का अपने प्रबंध में निवेश करना ‘हरण’, ‘चोरी’, ‘Plagiarism’ कहलाता है।

गंगानाथ झा

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए