Font by Mehr Nastaliq Web
Virginia Woolf's Photo'

वर्जीनिया वुल्फ़

1882 - 1941

20वीं सदी की प्रमुख आधुनिकतावादी लेखिका और नारीवादी विचारक। लेखन में चेतना-प्रवाह शैली के लिए उल्लेखनीय।

20वीं सदी की प्रमुख आधुनिकतावादी लेखिका और नारीवादी विचारक। लेखन में चेतना-प्रवाह शैली के लिए उल्लेखनीय।

वर्जीनिया वुल्फ़ के उद्धरण

4
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

प्रकृति में हरा रंग एक बात है, साहित्य में हरे का अर्थ अलग होता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

अगर आप अपनी फ़ुरसत को खो रहे हैं, तो ख़बरदार! हो सकता है कि आप अपनी आत्मा को खो रहे हों।

अनुवाद : सरिता शर्मा

आप जैसे ही अपनी आँखों से सौंदर्य का आनंद लेते हैं, आपका दिमाग़ आपको बताता है कि सुंदरता खोखली है और सौंदर्य ख़त्म हो जाता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

लिखते हुए साधारण शब्दों का चयन करें : असंबद्ध लेखन और वाक्-पटुता से बचें—फिर भी, यह सच है, कविता आनंददायक है; सबसे अच्छा गद्य वह है जिसमें भरपूर काव्य विद्यमान है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

जब मैं लिखती हूँ, तो मेरे मन में कहीं वह विलक्षण और बहुत सुखद भावना सिर उठाती है जो कि मेरा अपना दृष्टिकोण है…

अनुवाद : सरिता शर्मा

जीवन के उत्पीड़न और विनाश के चलते ऐसा होता है—हमारे दोस्त अपनी कहानियों को पूरा नहीं कर पाते।

अनुवाद : सरिता शर्मा

प्रिय पाठक, निबंध जीवित है। निराश होने का कोई कारण नहीं है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

जो भी व्यक्ति योग्य है, वह सिर्फ़ वही पढ़ता है जो उसे पसंद है, जैसा कि उसका मूड होता है, और वह अत्यधिक उत्साह के साथ पढ़ता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

हम दिव्य आत्मा के प्रवक्ता होंगे।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मैं मोहक भ्रमों के बीच सोती हूँ और उनके बोझ के साथ जागती हूँ।

अनुवाद : सरिता शर्मा

Recitation

Jashn-e-Rekhta 10th Edition | 5-6-7 December Get Tickets Here

रजिस्टर कीजिए