Font by Mehr Nastaliq Web
William H. Mcraven's Photo'

विलियम एच. मैकरेवन

1955 | अन्य, उत्तर कैरोलिना

प्रसिद्ध लेखक। 'मेक योर बेड' पुस्तक के लिए चर्चित।

प्रसिद्ध लेखक। 'मेक योर बेड' पुस्तक के लिए चर्चित।

विलियम एच. मैकरेवन के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

दबंग सभी एक जैसे होते हैं; चाहे वे स्कूल के परिसर में हों, कार्य स्थल पर हों, या आतंक के जरिए किसी देश पर शासन कर रहे हों। वे डराने-धमकाने के बल पर ही फलते-फूलते हैं। दबंग लोग डरपोक और कमज़ोर दिल वालों से अपनी ताक़त हासिल करते हैं। वे शार्क की तरह होते हैं, जो पानी में डर महसूस करती हैं। वे यह देखने के लिए चक्कर लगाती हैं कि क्या उनका शिकार जूझ रहा है। वे यह पड़ताल करती हैं कि उनका शिकार कमज़ोर है या नहीं। अगर आप अपने लिए खड़े होने का साहस नहीं पाते हैं, तो वे हमला कर देंगी। जीवन में, अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए, रात की तैराकी पूरा करने के लिए, आपको बहुत हिम्मतवर पुरुष और महिला बनना होगा। ऐसा साहस हम सबके अंदर होता है। गहरा खोदने पर आप इसे बहुतायत में पाएँगे।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

मुझे महसूस हुआ कि पिछली असफलताओं ने मुझे मज़बूत किया था, मुझे सिखाया कि कोई भी ग़लतियों से बच नहीं सकता है। सच्चे लीडर को अपनी असफलताओं से सीखना चाहिए, सबक़ का इस्तेमाल ख़ुद को प्रेरित करनेके लिए करना चाहिए और फिर से प्रयास करने या अगला कठिन निर्णय लेने से कभी डरना नहीं चाहिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप अपने समय को लेकर ख़ुद पर दया करते हैं, जिस तरह से आपके साथ व्यवहार किया गया है, उसके लिए दु:खी हैं, जीवन में अपनी तक़दीर पर रो रहे हैं, अपने हालात के लिए किसी और को दोष दे रहे हैं, तो आपका जीवन लंबा और कठिन हो जाएगा। दूसरी तरफ़, अगर आप अपने सपनों को छोड़ने से इनकार करते हैं, बाधाओं के ख़िलाफ़ मज़बूती से डटे रहते हैं, तो आपका जीवन आपके मुताबिक़ ही होगा और आप इसे महान बना सकते हैं।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो सर्कस से मत डरिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अपने पूरे करियर में मैंने हमेशा एसएएस के नाम से मशहूर ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस का बेहद सम्मान किया। एसएएस का आदर्श वाक्य था 'हू डेयर्स विंस' यानी कि हिम्मत करने वाला ही जीतता है।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो बाधा का मुक़ाबला एकदम सामने से कीजिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप छोटे-छोटे काम ठीक से नहीं कर सकते, तो आप बड़े काम भी कभी सही तरह से नहीं कर पाएँगे। और अगर संयोग से आपका दिन ख़राब बीतता है, तो भी जब आप घर आएँगे; तो आपको बना हुआ बिस्तर मिलेगा, जिसे आपने बनाया था और एक बना हुआ बिस्तर आपको प्रोत्साहन देता है कि कल बेहतर होगा।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

केवल हृदय की विशालता ही मायने रखती है।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

हम सब एक दिन ख़ुद को गले तक कीचड़ में फंसा पाएँगे। वह समय ज़ोर से गाने का; खुलकर मुस्कराने का, अपने आस-पास के लोगों को ऊपर उठाने का और उनमें आशा जगाने का है कि आने वाला कल बेहतर दिन होगा।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो किसी भी इंसान का मूल्यांकन उसके दिल के आकार से कीजिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

आप अकेले नाव नहीं चला सकते। अपना जीवन साझा करने के लिए किसी को खोजें। अधिक से अधिक दोस्त बनाएँ और यह कभी नहीं भूलें कि आपकी सफलता दूसरों पर निर्भर करती है।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

याद रखिए, हर दिन की शुरुआत एक काम पूरा करने के साथ कीजिए। जीवन में अपनी मदद करने के लिए किसी को खोजिए। सबका सम्मान कीजिए। जान लीजिए कि जीवन अनुकूल नहीं होता है और आप अक्सर नाकाम होंगे। हालाँकि अगर आप कुछ जोख़िम उठाते हैं, सबसे कठिन समय में भी आगे बढ़ते हैं, दबंगों का मुक़ाबला करते हैं, दबे-कुचलों को ऊपर उठाते हैं और कभी हार नहीं मानते हैं, तो आप अपने जीवन को और शायद दुनिया को भी, बेहतर बनाने के लिए बदलाव कर सकते हैं!

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो अपनी मदद करने के लिए किसी को तलाशिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो सबसे बुरे समय में सर्वश्रेष्ठ बने रहिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

असफलताएँ आपको मज़बूत बना सकती हैं।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

शिकायत करने या अपनी तक़दीर को कोसने की ज़रूरत नहीं है। डटे रहो, आगे देखो और आगे बढ़ो।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

कभी हार नहीं मानना चाहिए। यह सबक़ कोई ख़ास गंभीर नहीं लगता; लेकिन जीवन आपको लगातार ऐसी परिस्थितियों में डालता है, जहाँ डटे रहने की तुलना में छोड़ देना ज़्यादा आसान लगता है। जहाँ आपके सामने बहुत सारी मुश्किलों का ढेर लग जाए, तो हार मान लेना तर्कसंगत बात लगती ही है।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप रोज़ सुबह अपना बिस्तर ठीक करते हैं, तो आपके दिन का पहला काम पूरा हो जाता है। इससे आपको गर्व की छोटी-सी भावना पैदा होगी और इससे आपको एक और काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और फिर दूसरा और फिर एक और। दिन के अंत तक पूरा किया गया वह एक काम, कई कामों में बदल जाएगा। अपना बिस्तर ठीक करना इस तथ्य की भी पुष्टि करेगा कि जीवन में छोटी-छोटी चीज़ें भी मायने रखती हैं।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो चीनी कुकी बनना छोड़ो और आगे बढ़ते रहो।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

जीवन कठिन समय से भरा हुआ होता है। हालाँकि वहाँ कोई कोई ऐसा भी आपके पास होता है, जिसकी हालत आपसे भी ख़राब होती है।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं; जब गले तक कीचड़ में धंसे हों, तो गाना शुरू कर दीजिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

दुनिया को बदलने का काम कहीं भी हो सकता है और कोई भी इसे कर सकता है, तो जो यहाँ से शुरू होता है; वह सचमुच दुनिया बदल सकता है, लेकिन सवाल यह है कि आपके बदलने के बाद दुनिया कैसी दिखेगी?

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

किसी किसी समय हम सभी को जीवन में किसी ऐसे अँधेरे पल का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रियजन की मौत नहीं, तो कुछ और ऐसा है, जो आपकी आत्मा को तोड़कर रख दे और आपको अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दे। उस कठिन पल में, आप अपने अंदर की गहराई तक पहुँचिए और अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में सामने आइए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो अपना बिस्तर ठीक करके शुरुआत कीजिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो शार्कों से डरकर पीछे मत हटिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप अपनी ज़िंदगी और संभवतः यह दुनिया ही बदलना चाहते हैं, तो शुरुआत अपने बिस्तर को संवारने से कीजिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

दुनिया में बहुत सारी शार्क हैं। यदि आप तैराकी पूरी करने की उम्मीद करते हैं, तो आपको उनसे निपटना ही होगा।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

जीवन में आपको बहुत सारे सर्कसों का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी असफलताओं की क़ीमत चुकाएँगे, लेकिन अगर आप लगे रहते हैं; अगर आप उन असफलताओं से सीखते हैं और मज़बूत होते हैं, तो आप जीवन के सबसे कठिन क्षणों का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हो जाएँगे।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो आपको सबसे कठिन पल में अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में होना चाहिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

आशा के सहारे आप असहनीय नुक़सान की पीड़ा को कम कर सकते हैं।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

साहस एक असाधारण गुण है। आपके रास्ते में कुछ भी और कोई नहीं टिक सकता। अगर यह नहीं है, तो दूसरे ही आपके आगे के रास्ते को तय करेंगे। इसके बिना तो आप जीवन के प्रलोभनों की दया पर हैं। साहस नहीं हो तो, अत्याचारी और निरंकुश ही राज करेंगे। साहस के बिना कोई भी महान समाज फल-फूल नहीं सकता। साहस नहीं हो तो, दुनिया के दबंग सामने उठ खड़े होते हैं। इससे आप कोई भी लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। इससे आप बुराई को मिटा और हरा सकते हैं।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो बाधाओं का सामने से मुक़ाबला कीजिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अपने दिन की शुरुआत किसी काम को पूरा करके कीजिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

दबंगों के सामने डटकर खड़े हो जाइए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

जान लीजिए कि ज़िंदगी बहुत आसान नहीं है और आप अक्सर नाकाम भी होंगे; लेकिन अगर आप ख़तरा उठाते हैं, सबसे कठिन वक्त में भी डटे रहते हैं, दबंगों का मुक़ाबला करते हैं, दबे-कुचलों को उठाते हैं, और कभी हार नहीं मानते, तो अगली पीढ़ियाँ और उनके बाद की पीढ़ियाँ अपने को आज की दुनिया से बहुत बेहतर दुनिया में पाएँगी और जो यहाँ से शुरू हुआ, वह सचमुच दुनिया को बदलकर बेहतर बना देगा।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

जीवन एक संघर्ष है और असफलता की संभावना हमेशा मौजूद रहती है; लेकिन जो असफलता या कठिनाई या शर्मिंदगी के भय में रहते हैं, वो कभी अपनी क्षमता हासिल नहीं कर पाते हैं।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

आपको ज़्यादा साहस दिखाना चाहिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

जीवन में अपनी तक़दीर के लिए किसी बाहरी ताक़त पर दोष देना आसान है; कोशिश करना बंद कर देना आसान है, क्योंकि आप मान लेते हैं कि आपकी तो तक़दीर ही ख़राब है। यह सोचना तो आसान है कि आपका पालन-पोषण कहाँ हुआ था, आपके माता-पिता ने आपके साथ कैसा व्यवहार किया था, या आप किस स्कूल में गए थे, क्योंकि यह सब आपके भविष्य को तय करता है। सच्चाई से आगे कुछ भी नहीं हो सकता है। आम लोगों और महान पुरुषों और महिलाओं को इस बात से देखा जाता है कि वे जीवन की कठिनाइयों से कैसे निपटते हैं : हेलेन केलर, नेल्सन मंडेला, स्टीफ़न हॉकिंग, मलाला यूसुफ़जई और मॉकी मार्टिन।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आपका हर निर्णय जीवन के संभावित नुक़सान पर आधारित होता है, तो आप प्रभावी होने के लिए पूरी ताक़त से संघर्ष करेंगे।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

आप सर्कस से बच नहीं सकते। कभी कभी हम सब लिस्ट में शामिल होते ही हैं। सर्कस से डरिए मत।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं; तो घँटी कभी भी मत बजाइए, कभी भी मत बजाइए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

हर दिन की शुरुआत एक काम पूरा करके कीजिए। अपनी मदद के लिए किसी को तलाश कीजिए। हर किसी का सम्मान कीजिए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

मैदान कभी भी मत छोड़िए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

ज़िंदगी आसान नहीं है—आगे बढ़ो!

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

कभी-कभी केवल एक व्यक्ति ही बहुत बड़ा फ़र्क़ ला सकता है।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

आशा के सहारे आप राष्ट्रों को महानता के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

लोगों के मन में आशा जगाइए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

आशा ब्रह्माँड में सबसे शक्तिशाली शक्ति है।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

आशा के सहारे आप दबे-कुचले लोगों को ऊपर उठा सकते हैं।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

मौक़ा आने पर उठ खड़े हो जाइए।

अनुवाद : महेंद्र नारायण सिंह यादव

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए