Font by Mehr Nastaliq Web
William H. Mcraven's Photo'

विलियम एच. मैकरेवन

1955 | अन्य, उत्तर कैरोलिना

प्रसिद्ध लेखक। 'मेक योर बेड' पुस्तक के लिए चर्चित।

प्रसिद्ध लेखक। 'मेक योर बेड' पुस्तक के लिए चर्चित।

विलियम एच. मैकरेवन की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 50

दबंग सभी एक जैसे होते हैं; चाहे वे स्कूल के परिसर में हों, कार्य स्थल पर हों, या आतंक के जरिए किसी देश पर शासन कर रहे हों। वे डराने-धमकाने के बल पर ही फलते-फूलते हैं। दबंग लोग डरपोक और कमज़ोर दिल वालों से अपनी ताक़त हासिल करते हैं। वे शार्क की तरह होते हैं, जो पानी में डर महसूस करती हैं। वे यह देखने के लिए चक्कर लगाती हैं कि क्या उनका शिकार जूझ रहा है। वे यह पड़ताल करती हैं कि उनका शिकार कमज़ोर है या नहीं। अगर आप अपने लिए खड़े होने का साहस नहीं पाते हैं, तो वे हमला कर देंगी। जीवन में, अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए, रात की तैराकी पूरा करने के लिए, आपको बहुत हिम्मतवर पुरुष और महिला बनना होगा। ऐसा साहस हम सबके अंदर होता है। गहरा खोदने पर आप इसे बहुतायत में पाएँगे।

  • शेयर

मुझे महसूस हुआ कि पिछली असफलताओं ने मुझे मज़बूत किया था, मुझे सिखाया कि कोई भी ग़लतियों से बच नहीं सकता है। सच्चे लीडर को अपनी असफलताओं से सीखना चाहिए, सबक़ का इस्तेमाल ख़ुद को प्रेरित करनेके लिए करना चाहिए और फिर से प्रयास करने या अगला कठिन निर्णय लेने से कभी डरना नहीं चाहिए।

  • शेयर

अगर आप अपने समय को लेकर ख़ुद पर दया करते हैं, जिस तरह से आपके साथ व्यवहार किया गया है, उसके लिए दु:खी हैं, जीवन में अपनी तक़दीर पर रो रहे हैं, अपने हालात के लिए किसी और को दोष दे रहे हैं, तो आपका जीवन लंबा और कठिन हो जाएगा। दूसरी तरफ़, अगर आप अपने सपनों को छोड़ने से इनकार करते हैं, बाधाओं के ख़िलाफ़ मज़बूती से डटे रहते हैं, तो आपका जीवन आपके मुताबिक़ ही होगा और आप इसे महान बना सकते हैं।

  • शेयर

अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो सर्कस से मत डरिए।

  • शेयर

अपने पूरे करियर में मैंने हमेशा एसएएस के नाम से मशहूर ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस का बेहद सम्मान किया। एसएएस का आदर्श वाक्य था 'हू डेयर्स विंस' यानी कि हिम्मत करने वाला ही जीतता है।

  • शेयर

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए