Font by Mehr Nastaliq Web
Voltaire's Photo'

Voltaire

1694 - 1778

کی

2
Favorite

باعتبار

विचारों की आज़ादी आत्मा का जोश है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

उन लोगों पर प्यार लुटाओ जो सच्चाई की खोज में रहते हैं; लेकिन जो इसे पा लेते हैं, उनसे सावधान रहो।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

सिर्फ़ जीतना काफ़ी नहीं है, किसी को लुभाना भी सीखना चाहिए।

  • विषय :

अच्छाई की दुश्मन संपूर्णता की कोशिश है।

जीवन एक टूटे हुए जहाज़ का हिस्सा है, पर हमें गीत गाना लाइफ़बोट में भी नहीं भूलना चाहिए।

ईश्वर दर्शकों के साथ खेलता एक विदूषक है, जिसके दर्शक हँसने से भी डरते हैं।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

किसी व्यक्ति को उसके जवाबों के बजाय उसके सवालों से आँकें।

चिकित्सा की कला में रोगी को ख़ुश करना शामिल है, जबकि बीमारी को प्रकृति ठीक करती है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

हमें पढ़ना चाहिए, और हमें नाचना चाहिए; ये दोनों सुख दुनिया को कभी नुक़सान नहीं पहुँचाएँगे।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

मैंने कभी कुछ ज़्यादा तो नहीं, पर भगवान से एक प्रार्थना तो की है : हे भगवान, मेरे दुश्मनों को हास्यास्पद बना दो। और भगवान ने इसे मंज़ूर कर लिया।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

हम कभी जीते नहीं हैं; हम हमेशा जीने की उम्मीद में रहते हैं।

  • विषय : 1

मैंने उससे वैसे ही प्यार किया, जैसे हमने हमेशा पहली बार प्यार किया हो—देवपूजा और वन्य जुनून के साथ।

  • विषय : 1

जो आपको मूर्खतापूर्ण कामों में भरोसा दिला सकते हैं, वे आपसे अत्याचार भी करवा सकते हैं।

  • विषय :

अपने लिए सोचें और दूसरों को भी ऐसा करने का सौभाग्य दें।

  • विषय : 1

कॉमनसेंस इतना भी कॉमन नहीं होता।

किताबों की भारी मात्रा के बावजूद, कितने लोग हैं जो पढ़ते हैं! और अगर कोई तरीक़े से पढ़ता है, तो उसको एहसास होगा कि हर दिन निगलने के लिए कितनी बकवास सामग्री भरी पड़ी है।

  • विषय : 1

अमीरों का सुख ग़रीबों की प्रचुर आपूर्ति पर निर्भर करता है।

  • विषय : 1

यदि ईश्वर का अस्तित्व होता तो उसका आविष्कार करना पड़ता।

  • विषय :
    اور 1 مزید

प्राचीनता और भी अधिक प्राचीनता की प्रशंसा से परिपूर्ण मिलती है।

  • विषय :

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए