کی
सपने कैसे मरते हैं, इस सच्चाई का पता लगाने के लिए, आपको सपने देखने वालों के शब्दों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
जीवन के किसी क्षण में दुनिया की सुंदरता पर्याप्त हो जाती है। आपको इसके फ़ोटो लेने, इसे रँगने, या यहाँ तक कि इसे याद रखने की भी ज़रूरत नहीं है। वह स्वयं में पर्याप्त है।
आपको मुझसे प्यार करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आपको मेरा सम्मान करना ही पड़ेगा।
आप बच्चों के लिए क्या करते हैं, यह मायने रखता है; और वे इसे कभी भूल नहीं सकते हैं।
ख़ुद को मुक्त करना एक बात थी, उस मुक्त निज के स्वामित्व का दावा करना और बात थी।
प्यार या तो है या नहीं है। कमज़ोर प्यार बिल्कुल भी प्यार नहीं होता है।
अगर कोई ऐसी पुस्तक है जिसे आप पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उसे अभी तक लिखा नहीं गया है, तो आपको उसे ज़रूर लिखना चाहिए।
अश्वेत साहित्य को समाजशास्त्र के रूप में पढ़ाया जाता है—सहिष्णुता के रूप में, गंभीर, कठोर कला के रूप में नहीं।
जब आप विश्वास और ताक़त के पदों पर पहुँचते हैं, तो सोचने से पहले सपना देखें।
अगर आप हवा के सामने आत्मसमर्पण कर दें, तब आप उस पर सवारी कर सकते हैं।
परिभाषाएँ परिभाषा बनाने वालों की हैं, परिभाषित किए गए लोगों के लिए नहीं हैं।
मैं किसी और को नहीं बनाना चाहती हूँ। मैं ख़ुद को बनाना चाहती हूँ।
इससे आपको क्या फ़र्क़ पड़ता है कि आपको डराने वाली चीज़ असली है या नहीं?
मैंने अपना पहला उपन्यास इसलिए लिखा, क्योंकि मैं इसे पढ़ना चाहती थी।