Font by Mehr Nastaliq Web
Ai Weiwei's Photo'

Ai Weiwei

1957 | دوسرا

کی

1
Favorite

باعتبار

आज़ादी का अर्थ हर चीज़ पर सवाल उठाने का अधिकार है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

अगर शेक्सपियर आज ज़िंदा होते तो शायद वह ट्विटर पर लिख रहे होते।

  • विषय :
    اور 2 مزید

दुनिया नहीं बदलेगी अगर आप ज़िम्मेदारी का बोझ अपने कंधों पर नहीं लेंगे।

  • विषय :
    اور 2 مزید

मैं अक्सर ख़ुद से पूछता हूँ कि क्या मैं दुबारा हिरासत में लिए जाने से डरता हूँ। मुझे आज़ादी से प्रेम है जैसा किसी और को है, शायद सबसे अधिक। लेकिन यह भी एक त्रासदी है कि आप अपनी ज़िंदगी एक डर में बिताएँ। यह डर असल में आज़ादी के ख़त्म होने से भी बुरा है।

दुनिया गोल है, इसमें तो कोई पूरब है पश्चिम।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

कहिए आपको जो कहने की ज़रूरत है—बिल्कुल सीधे और सादे शब्दों में, और फिर उसकी ज़िम्मेदारी लीजिए

  • विषय :
    اور 1 مزید

मेरा काम हमेशा राजनीतिक रहा है, क्योंकि चीन में आर्टिस्ट होने का फ़ैसला ही राजनीतिक है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

एक छोटा-सा कर्म लाखों विचारों के बराबर है।

  • विषय :
    اور 2 مزید

मेरा पसंदीदा शब्द : ‘करो’।

  • विषय :
    اور 2 مزید

हमें पुरानी भाषा से बाहर निकलने की ज़रूरत है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

चीन के बुद्धिजीवियों और प्रोफ़ेसरों और उनका बचाव करने वाले राजनीतिक माफ़िया के बीच एक महीन-सी रेखा है जो उन्हें अलग करती है।

  • विषय :
    اور 2 مزید

चेयरमैन माओ दुनिया के पहले व्यक्ति थे—ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले। उनकी हर उक्ति 140 शब्दों में समा जाती है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

ब्लॉगिंग से पहले, मैं मध्य युग में रह रहा था। अब टाइम और स्पेस को लेकर मेरी सोच संपूर्ण रूप से बदल गई है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

सरकारी कंप्यूटर में सिर्फ़ एक बटन है : डिलीट।

  • विषय :
    اور 2 مزید

बोलने की आज़ादी में यह समाहित है कि दुनिया परिभाषित नहीं है। यह तभी अर्थपूर्ण होती है जब लोगों को यह अनुमति हो कि वे दुनिया को अपने तरीके से देख सकें।

  • विषय :
    اور 2 مزید

जब मैं वापस चीन लौटा (अमेरिका से), मेरे पास तो अमेरिकी पासपोर्ट था, ही पत्नी थी और ही यूनिवर्सिटी की कोई डिग्री। चीनी समाज के हिसाब से मैं बिल्कुल असफल था।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

हर चीज़ कला है। हर चीज़ राजनीति है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

मैं नहीं चाहता कि अगली पीढ़ी भी वही लड़ाइयाँ लड़े जो मैंने लड़ी।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

अगर एक राष्ट्र अपने अतीत का सामना नहीं कर सकता तो उसका कोई भविष्य नहीं है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

जीवन कला है। कला जीवन है। मैंने इन दोनों को कभी अलग नहीं करता। मुझे बहुत अधिक क्रोध महसूस नहीं होता। मेरे पास बहुत सारी ख़ुशियाँ भी हैं।

आप चाहें तो मुझे (मेरे ब्लॉग्स) को ब्लॉक कर दें, लेकिन मैं सेल्फ़-सेंसर नहीं करूँगा; क्योंकि वह एकमात्र वजह है जिसकी वजह से मैं ब्लॉगिंग करता हूँ। हम दोनों जानते हैं कि यह एक खेल है। आपको अपनी भूमिका अदा करनी है और मुझे अपनी।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

‘कला को सिर्फ़ कला’ के तौर पर करने को मैं बहुत कम समय देता हूँ।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

बहुत कम लोगों को पता है कि कला इतनी महँगी क्यों बिकती है। मैं भी यह नहीं जानता हूँ।

  • विषय : 1

हर दिन यह ख़याल आता है कि आज मुझे फिर से हिरासत में ले लिया जाएगा…

  • विषय : 1

पुलिस की गाड़ियों को उलट देना ज़बरदस्त व्यायाम है। ये एकमात्र खेल है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूँ।

  • विषय : 1

जब मैं हिरासत में था तो उन दिनों मैं सबसे अधिक चाँद के बारे में सोचा करता था।

  • विषय : 1

मुझे न्यूयॉर्क से प्रेम है—उसके एक-एक इंच से। उस समय थोड़ा डर लगा था, लेकिन उत्साह का भाव बहुत मज़बूत था—बौद्धिक रूप से और जो दिख रहा था विजुअली। ये शहर किसी दैत्य-सा था।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए