Font by Mehr Nastaliq Web

प्रेयसी पर उद्धरण

quote

चिंतन में प्रेयसी का चिंतन सर्वश्रेष्ठ है।

भर्तृहरि
quote

मिलने आने वाली प्रेमिका के वस्त्र; यदि वर्षा के कारण भीग गए हों और वह शृंगार-भ्रष्ट हो गई हो, तो नायक का कर्तव्य है कि वह ख़ुद ही प्रेमिका के वस्त्र बदल, उसका पुनः शृंगार करे।

वात्स्यायन
quote

जिस असमर्थता से प्रेमिका प्रेमी से नहीं मिल पाती, तो प्रेमी उस असमर्थता को दूर करने का उपाय उसे बता दे।

वात्स्यायन
quote

किलकिंचित विलास से शिथिल हो प्रियतमा के संग रहना, कान से कोकिला के शब्द की कलकलाहट सुनना और चाँदनी का सुख उठाना—ऐसी सामग्री से चैत्रमास की विचित्र रातें, किसी पुण्यवान् के हृदय और नेत्रों को सुख देती हुई बीतती हैं।

भर्तृहरि
quote

स्त्री तभी तक अमृतमय है कि जब तक नेत्र के सामने है, नेत्र से जैसे दूर हुई कि विष से भी अधिक कष्टकारी हो जाती है, अर्थात् विरह से संताप देती है।

भर्तृहरि
quote

संध्या के समय प्रदोषकाल में संगीत का आयोजन उपयुक्त होता है। अतः नागरक को संगीत-गोष्ठी में सम्मिलित होकर संगीत का आनंद लेना चाहिए। तत्पश्चात् सुसज्जित तथा सुगंधित धूपादि से सुवासित, वासगृह में अपने सहायकों के साथ शय्या पर बैठकर अभिसारिका (प्रेमिका) की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

वात्स्यायन
quote

प्रेम की अवस्था में प्रियतम की दृष्टि में जो पूर्णता होती है, उसे किसी शब्द या आलिंगन से नहीं मापा जा सकता।

जॉन बर्जर
quote

प्रेयसी समीप में रहने पर बड़ी प्यारी लगती है। जब वह अलग हो जाती है, तो उसका वियोग बड़ा ही दुःख देता है।

भर्तृहरि
quote

जैसे बीच में विषम शिलाओं के जाने से नदी का वेग बढ़ जाता है वैसे ही अपने प्रिय से मिलने के सुख में बाधाएँ जाती हैं तो प्रेम सोगुना हो जाता है।

कालिदास
quote

सुख के समय थोड़ा-थोड़ा आँखों को बंद कर, जो सुख का अनुभव दो युवा प्रेमियों को होता है—वह वास्तव में कामदेव का पुरुषार्थ है।

भर्तृहरि
quote

शीघ्र खिलनेवाली मालती की कलियों की माला गले में पहिने हों, केसरयुक्त चंदन अंग में लगाए हों और सुंदर प्यारी स्त्रियों को छाती से लिपटाए हों—तो यह जानो कि शेष स्वर्ग का भोग यहाँ प्राप्त हुआ है।

भर्तृहरि
quote

प्रेमी अंततः कहीं नहीं मिलते, वे हमेशा एक-दूसरे में होते हैं।

रूमी
quote

हमें अपने प्रिय नेताओं के प्रति स्नेह प्रकट करना चाहिए—सार्थक कार्यों और अथक शक्ति के द्वारा। जो प्यार अपने प्रिय के चरण छूने और उसके पास पहुँच कर शोर मचाने से संतुष्ट हो जाता है, भय है कि वह धीरे-धीरे उसके लिए जान लेवा भी हो सकता है।

महात्मा गांधी
quote

कला ईर्ष्यालु प्रेयसी है।

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन
quote

गर्मी, जाड़ा, वर्षा की परवाह करके नायिका को अभिसार के लिए नायक के घर जाना चाहिए।

वात्स्यायन
quote

जिस असमर्थता से प्रेमिका प्रेमी से नहीं मिल पाती, तो प्रेमी को उस असमर्थता को दूर करने का उपाय उसे बताना चाहिए।

वात्स्यायन
quote

मेरी प्रेयसी! तुम्हारे होंठ मधु के छत्ते की तरह हैं : मधु और दुग्ध तुम्हारी जिह्वा के तल में हैं और तुम्हारे वस्त्रों की गंध मेरे घर की गंध जैसी है।

जॉन बर्जर
quote

जहाँ; जिस स्थान पर दो प्रेमिकाएँ हों और एक से संबंध हो चुका हो, तो दूसरी से प्रेम-व्यवहार का संबंध करे।

वात्स्यायन
quote

प्रिय के प्रसन्न होने पर मैं उमंगभरी हो जाती हूँ और प्रिय के उमंग भरे होने पर मैं उनका एक अंग बन जाती हूँ प्रिय मेरे हैं और मैं उनकी हूँ, इस प्रकार हम दोनों अब एक हो गए हैं।

जमाल
quote

प्रियजन की मृत्यु होती है, प्रेम की मृत्यु नहीं होती, प्रेम अमृत रहता है।

उमाशंकर जोशी
quote

क्या सच में ऐसा है कि जिससे मैं प्यार करता हूँ, वह हर जगह है?

रूमी

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए