Font by Mehr Nastaliq Web

अकेले पर उद्धरण

quote

अकेले स्वादिष्ट भोजन करे, अकेले किसी विषय का निश्चय करे, अकेले रास्ता चले और बहुत से लोग सोए हों तो उनमें अकेला जागता रहे।

वेदव्यास
quote

फूलों के गुच्छों के समान स्वाभिमानी मनस्वी पुरुषों की भी दो तरह की स्थिति होती है, या तो समाज में सर्वोपरि स्थान प्राप्त करते हैं, या समाज से दूर रहकर एकांत में अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

भर्तृहरि
quote

क्या आपको नहीं लगता कि सब कुछ और हर किसी से छुटकारा पाकर बस किसी ऐसी जगह चले जाना अच्छा होगा जहाँ आप किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं?

हारुकी मुराकामी
quote

सामाजिक रूप से अलग-थलग रहना और अकेलापन; वैसे तो सभी लोगों के कल्याण के लिए हानिकारक है, लेकिन बुज़ुर्गों पर विशेष रूप से असर डालता है।

वेंकी रामकृष्णन
quote

मैं बारिश की याद के साथ, अचानक फिर से धूप वाले रास्ते पर अकेली रह गई हूँ।

अज़र नफ़ीसी
quote

श्रद्धालु अपने भाव में संसार को भी सम्मिलित करना चाहता है, पर प्रेमी नहीं।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

यह कैसे हो सकता है कि कोई अपना रास्ता चुने भी, और उस पर अकेला भी हो। राजमार्ग पर चलने वाले रास्ता नहीं चुनते; रास्ता उन्हें चुनता है।

अज्ञेय
quote

अकेले रहो, अकेले रहो। जो अकेला रहता है, उसका किसी से विरोध नहीं होता, वह किसी की शांति भंग नहीं करता, दूसरा कोई उसकी शांति भंग करता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

अकेले रहने पर ही मैं अधिक अच्छी तरह से कार्य कर सकता हूँ, और जब मैं संपूर्णतः निःसहाय रहता हूँ, तभी मेरी देह एवं मन सबसे अधिक अच्छे रहते हैं।

स्वामी विवेकानन्द
quote

यदि तेरी पुकार सुनकर कोई आए तो तू अकेला ही चल।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

नदी, नाव और निभृत एकांत—युवा प्रेमियों को भला और क्या चाहिए।

अमृतलाल वेगड़
quote

व्याकुलता का अर्थ विज्ञापन नहीं, बल्कि हृदय की एकांत उद्दाम आकांक्षा है।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

अकेले होने और अकेलेपन में फ़र्क़ है।

शम्स तबरेज़ी
quote

एकांत में आदमी के विद्रूप होने की चर्चा या संभावना होती है।

श्याम मनोहर
quote

वही सबसे तेज़ चलता है जो अकेला चलता है।

जोसेफ रुडयार्ड किपलिंग
quote

जब कोई व्यक्ति अकेला हो जाता है, तो उसे यह ग़लतफ़हमी होती है कि वह सही रास्ते पर है। लेकिन अपनी मर्जी से अकेले रहना बेहतर है, क्योंकि अकेलेपन को महसूस किए बिना अकेले रहना बेहतर है।

शम्स तबरेज़ी
quote

अकेले आदमी की रक्षा ईश्वर करता ही है, इसीलिए उसे ‘निर्बल के बल राम’ कहा जाता है।

महात्मा गांधी
quote

जो इच्छाओं से अभिभूत हैं, वे मर्त्य लोक में क्या, स्वर्ग में भी शांति नहीं पाते। तृष्णावान को काम से तृप्ति नहीं होती, जैसे हवा का साथ पाकर अग्नि की ईंधन से तृप्ति नहीं होती।

अश्वघोष
quote

जब भी तुम अकेले हो; अपने आप को याद दिलाओ कि ईश्वर ने बाकी सभी को दूर भेज दिया है, ताकि केवल तुम और वह हो।

रूमी
quote

जब भी कोई ऐसा व्यक्ति सड़क पर नज़र आता है; जो अपने कपड़ों या चाल की वजह से दूसरों से फ़र्क़ नज़र आता है, तो अपने सैकड़ों सिरों को उसकी तरफ़ घुमाकर 'भीड़' उसे सवालिया निगाहों से घूरती है।

मैक्सिम गोर्की
quote

निःसंग मनीषी का अकेलापन उस व्यक्ति का अकेलापन है जिसे ईश्वर में विश्वास नहीं है। धर्म में जिसकी आस्था नहीं है और सभ्यता के सभी मूल्यों को जो शंका की दृष्टि से देखता है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

एकांत को आत्ममंथन का अवसर मानकर गले लगाइए।

साइमन गिलहम
quote

उपेक्षित पड़े रहने का सुख आज के समय में दुर्लभ हो गया है।

कृष्ण कुमार
quote

जैसे ही मुझे यह एहसास होने लगता है कि मैं इस ब्रह्मांड से अलग हूँ, तब सबसे पहले भय आता है और फिर दुःख।

स्वामी विवेकानन्द
  • संबंधित विषय : दुख
quote

अकेला महसूस कराने वाले लोगों के साथ होने से अच्छा है अकेला होना और ख़ुश रहना।

साइमन गिलहम
  • संबंधित विषय : चयन
quote

अकेलापन मत महसूस करें, पूरा ब्रह्मांड आपके अंदर है।

रूमी
quote

विचार ही अकेलेपन का भी सृजन करता है, किन्तु यह अकेलेपन को पसंद नहीं करता। इसलिए यह इससे पलायन करने के मार्गों का आविष्कार कर लेता है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

व्यक्ति के समस्त साधन जब उसे किसी शांति की ओर ले जाते हैं, तब उसका एकांतिक हो जाना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है

रांगेय राघव
quote

प्रत्येक वस्तु जो जीवित है, तो अकेली जीवित है और अपने लिए ही जोवित है।

विलियम ब्लेक
quote

मनुष्य की ऐकांतिक दशा भी समाज के लिए विचारणीय होती है, बशर्ते कि उसका कोई सामाजिक परिणाम हो या सामाजिक प्रभाव हो।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

कौन मनुष्य किसका बंधु है? किसको किससे क्या प्राप्त होता है? प्राणी अकेला ही उत्पन्न होता है और अकेला ही नष्ट हो जाता है।

वाल्मीकि

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए