Font by Mehr Nastaliq Web

इश्तहार पर उद्धरण

quote

विज्ञापनों द्वारा की गई दुनिया की व्याख्या और वास्तविक दुनिया में बहुत विरोध है।

जॉन बर्जर
quote

विज्ञापन क्रांति तक का अनुवाद अपनी भाषा में कर देता है।

जॉन बर्जर
quote

कोई दो सपने एक से नहीं होते। कुछ क्षणिक होते हैं, कुछ दीर्घकालिक। देखने वाले के लिए सपने बहुत व्यक्तिगत होते हैं। विज्ञापन सपने नहीं गढ़ते; वह हममें से हर एक को जो कुछ बताते हैं, वह यह कि अभी हम ईर्ष्या के पात्र नहीं हैं, लेकिन हो सकते हैं।

जॉन बर्जर
quote

बिना स्त्री की छाप के कोई चीज़ अच्छी या लोकप्रिय नहीं। विज्ञापनबाजों ने जिस तरह नारी का उपयोग किया है, उसी तरह हमारे कुछ कवि कर रहे हैं। नारी छाप साबुन और नारी छाप कविता—एक ही टाइप है।

हरिशंकर परसाई
quote

विज्ञापन के अनुसार सुसंस्कृत होने का मतलब है—किसी भी विवाद से दूर रहना।

जॉन बर्जर
quote

विज्ञापनों को ख़रीदारों की पारंपरिक शिक्षा का लाभ मिलता है। जो कुछ उन्होंने इतिहास, मिथकों और कविताओं में पढ़ा है, उसका उपयोग इस ग्लैमर को रचने में किया जाता है।

जॉन बर्जर
quote

विज्ञापन किसी सेवा या वस्तु को बेचने के लिए सेक्सुअलिटी का उग्र इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह सेक्सुअलिटी अपने आप में आज़ाद नहीं है, बल्कि यह अपने से बड़ी किसी चीज़ का प्रतीक है—वह जीवन जिसमें आप वह सब ख़रीद सकते हैं, जो आप चाहते हों।

जॉन बर्जर
quote

विज्ञापन की भाषा में जिनके पास ख़र्चने के लिए पैसा हो, वो व्यक्तित्वहीन हैं और जिनके पास पैसा है, वो सबकी चाहतों का पात्र होते हैं।

जॉन बर्जर
quote

अख़बारों में 'वर चाहिए' या 'वधू चाहिए' विज्ञापन जैसे छपते हैं, वैसे ही राजनेताओं के बयान छप रहे हैं कि 'समान विचारधारा' के दलों को मिल जाना चाहिए।

हरिशंकर परसाई
quote

सारे विज्ञापन लोगों की व्यग्रताओं पर टिके होते हैं।

जॉन बर्जर
quote

अतीत की कलाकृतियों और आज के विज्ञापन में बहुत से संबंध-सूत्र हैं। कभी-कभी तो विज्ञापनों की पूरी की पूरी छवि ही किसी प्रसिद्ध चित्र की नक़ल होती है।

जॉन बर्जर
quote

विज्ञापन के लिए वर्तमान अपर्याप्त है।

जॉन बर्जर
quote

विज्ञापन उस भविष्य में स्थिर होता है, जो लगातार बदलता है।

जॉन बर्जर
quote

बिना विज्ञापन के पूँजीवाद ज़िंदा नहीं रह सकता—साथ ही विज्ञापन इसका स्वप्न है।

जॉन बर्जर
quote

विज्ञापन इस अर्थ में भी क्षणिक होता है कि वह हर क्षण बदलता रहता है, फिर भी वह हमारे वर्तमान की बात नहीं करता। वह प्रायः हमारे अतीत का संदर्भ देता है और हमेशा हमारे भविष्य के बारे में बात करता है।

जॉन बर्जर
quote

विज्ञापन सामाजिक संबंधों के बारे में होते हैं, चीज़ों के बारे में नहीं। ये आनंद का वादा नहीं करते, ख़ुशी का करते हैं। ख़ुशी बाहर के लोगों द्वारा जज की जाती है। ख़ुद से ईर्ष्या किए जाने का सुख ही ग्लैमर है।

जॉन बर्जर

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए