کی
प्रकृति में हरा रंग एक बात है, साहित्य में हरे का अर्थ अलग होता है।
आप जैसे ही अपनी आँखों से सौंदर्य का आनंद लेते हैं, आपका दिमाग़ आपको बताता है कि सुंदरता खोखली है और सौंदर्य ख़त्म हो जाता है।
जीवन के उत्पीड़न और विनाश के चलते ऐसा होता है—हमारे दोस्त अपनी कहानियों को पूरा नहीं कर पाते।
अगर आप अपनी फ़ुरसत को खो रहे हैं, तो ख़बरदार! हो सकता है कि आप अपनी आत्मा को खो रहे हों।
लिखते हुए साधारण शब्दों का चयन करें : असंबद्ध लेखन और वाक्-पटुता से बचें—फिर भी, यह सच है, कविता आनंददायक है; सबसे अच्छा गद्य वह है जिसमें भरपूर काव्य विद्यमान है।
जब मैं लिखती हूँ, तो मेरे मन में कहीं वह विलक्षण और बहुत सुखद भावना सिर उठाती है जो कि मेरा अपना दृष्टिकोण है…
प्रिय पाठक, निबंध जीवित है। निराश होने का कोई कारण नहीं है।
जो भी व्यक्ति योग्य है, वह सिर्फ़ वही पढ़ता है जो उसे पसंद है, जैसा कि उसका मूड होता है, और वह अत्यधिक उत्साह के साथ पढ़ता है।