Font by Mehr Nastaliq Web
Pablo Neruda's Photo'

Pablo Neruda

1904 - 1973 | دوسرا

کی

10
Favorite

باعتبار

तुम सभी फूलों को काट दो लेकिन वसंत कर रहेगा।

  • विषय : 1

प्रेम स्मृति से जन्म लेता है, बुद्धिमत्ता से जीवित रहता है और भूलने से मर जाता है।

  • विषय : 1

कभी कभी, कहीं कहीं निश्चित रूप से, तुम स्वयं को खोज लोगे। सिर्फ़ वही, तुम्हारे जीवन का सबसे सुखद या सबसे कठोर क्षण हो सकता है।

केवल एक जलता हुआ धैर्य ही हमें विशाल सुख की प्राप्ति तक ले जा सकता है।

संकोच हृदय के लिए एक पराई स्थिति है, एक श्रेणी, एक आयाम जो अकेलेपन की ओर ले जाता है।

  • विषय : 1

वे किताबें जो आपकी सबसे अधिक मदद करती हैं, वो वही किताबें हैं जो आपको सबसे अधिक सोचने पर मजबूर करती हैं। सीखने का कठिन मार्ग पढ़ना है जो कि आसान है; लेकिन एक महान किताब जो एक महान विचारक से आती है, वह विचारों का एक जहाज़ है, जो सत्य और सुंदरता से भरा होता है।

  • विषय : 1

हँसी आत्मा की भाषा है।

भाग्य असफलताओं का बहाना है।

  • विषय :

पागलपन में एक ख़ास मज़ा है, जिसे केवल पागल ही जान सकता है।

  • विषय : 1

हमें अपने सपनों के रास्ते से गुज़रना होगा।

किस भाषा में पीड़ित शहरों पर बारिश गिरती है?

कुछ घाव हमारी त्वचा को खोलने के बजाय हमारी आँखें खोलते हैं।

  • विषय : 1

कविता की संरचना में शांति की आवश्यकता उसी तरह होती है जैसे रोटी बनाने में आटे की ज़रुरत होती है।

  • विषय : 1

जो लोग अपने आत्म-सम्मान को नष्ट करते हैं, जो स्वयं को मदद की अनुमति नहीं देते, वे धीरे-धीरे मरते चले जाते हैं।

  • विषय : 1

बचपन के जंगली बाग़ीचे में सब कुछ एक अनुष्ठान है।

  • विषय :

यदि तुम पहाड़ पर नहीं चढ़ोगे, तो तुम दृश्य का आनंद कभी नहीं ले पाओगे।

  • विषय : 1

आओ हम उन लोगों को उदारता के साथ भूल जाएँ जो हमसे प्यार नहीं कर सकते।

  • विषय : 1

हम धूल हैं और धूल में लौट जाते हैं। अंत में हम तो हवा हैं, आग, पानी, सिर्फ़ मिट्टी हैं, अधिक कम, केवल मिट्टी, और शायद कुछ पीले फूल।

एक बच्चा जो खेलता नहीं है, वह बच्चा नहीं है; लेकिन वह आदमी जो खेल से दूर है, उसने हमेशा के लिए उस बच्चे को खो दिया है जो उसमें रहता था और जिसे वह बहुत याद करेगा।

  • विषय : 1

लेकिन हर अपराध से पैदा होती हैं गोलियाँ, जो एक दिन तुम्हारे दिल की जगह तलाशेंगी।

  • विषय : 1

प्रेम के साथ वही मत करो जो एक बच्चा अपने ग़ुब्बारे के साथ करता है; जब तक वह उसके पास होता है, वह उसे नज़रअंदाज़ करता रहता है, और जब वह उसे खो देता है तो रोता है।

प्रेम पानी और एक सितारे का रहस्य है।

  • विषय : 1

सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर ले जाते हैं: दूसरों को यह बताना कि हम कौन हैं। हमें उस जादुई स्थान तक पहुँचने के लिए एकांत और कठिनाई, अलगाव और मौन से गुज़रना होगा, जहाँ हम अपना अलहदा नृत्य कर सकें और अपने दुःख भरे गीत गा सकें।

उन लोगों का प्रेम महसूस करना जिन्हें हम प्रेम करते हैं, हमारी ज़िंदगी की ऊर्जा को बढ़ाने वाली अग्नि है।

यदि कोई भी चीज़ हमें मृत्यु से नहीं बचा सकती, तो कम से कम प्रेम को हमें जीवन से बचाना चाहिए।

Recitation

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए