Font by Mehr Nastaliq Web
Doris Lessing's Photo'

Doris Lessing

1919 - 2013 | دوسرا

کی

6
Favorite

باعتبار

इस पर भरोसा मत करो कि कोई भी दोस्त दोषों के बिना है, और किसी स्त्री से प्यार करो, परी से नहीं।

उपन्यास भावनाओं को साँचा देते हैं, समय का ऐसा अनुमान देते हैं जिसे औपचारिक इतिहास नहीं दे सकता।

  • विषय :
    اور 2 مزید

तुम्हें जो भी करना हैं उसे अभी कर डालो। परिस्थितियाँ हमेशा असंभव होती हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि साहित्य सच्चाई को बेहतर तरीक़े से प्रस्तुत करता है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

कला हमारे विश्वासघाती आदर्शों का दर्पण है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

सीखना यही है कि जिसे आप जीवन में हमेशा जानते रहे हैं, उसे अचानक समझ जाते हैं—लेकिन एक नए ढंग से।

शब्द। शब्द। मैं शब्दों के साथ इस उम्मीद में खेलती हूँ कि शायद कोई संयोजन, यहाँ तक कि अवसरवश संयोजन भी वह बात कह सके जो मैं कहना चाहती हूँ।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

जब शब्दों में कोई अर्थ नहीं होता, तब मुझे तेज़ी से चक्कर आने लगते हैं।

  • विषय : 1

हमें अपनी असंभव सुंदर योजनाओं पर यक़ीन करना पड़ता है।

  • विषय : 1

पुराने दोस्त की तरह जब कोई आपको बहुत अच्छी तरह से जान जाता है तो वह आपसे मिलना नहीं चाहता।

  • विषय :
    اور 1 مزید

मेरे पास बर्दाश्त करने की क्षमता थी, जो औरों के पास नहीं थी।

वे भावनाएँ कितनी उबाऊ हैं कि जिनमें हम फँस जाते हैं और उनसे मुक्त नहीं हो सकते, चाहे हम कितना भी चाहें…

  • विषय :

सही को सही बताने पर ज़ोर देना बहुत अभिमानी काम है।

  • विषय : 1

विश्वविद्यालय में आपको यह नहीं बताया जाता है कि क़ानून का बड़ा हिस्सा मूर्खों को बर्दाश्त करना सीखना है।

  • विषय :

जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आप समझदार नहीं होते। आप चिड़चिड़े हो जाते हैं।

जिस किताब से आप बीस या तीस साल की उम्र में ऊब जाते हैं, वह किताब जब आप चालीस या पचास साल के होंगे आपके लिए दरवाज़े खोल देगी।

पवित्रता संप्रदायगत नहीं होती। ठीक कर्मों वाले मनुष्य का धर्म-ग्रंथ ग़लत नहीं हो सकता।

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए