Font by Mehr Nastaliq Web

निर्दोष पर उद्धरण

quote

हमारे समाज में उपकार भी इस प्रकार किए जाते हैं कि स्वार्थ अधिक निर्दोष लगता है।

रघुवीर चौधरी
quote

जो भी किसी निर्दोष कृति को देखना चाहता है, वह ऐसी वस्तु की बात सोचता है जो न तो कभी थी, न है और न कभी होगी।

अलेक्ज़ेंडर पोप
quote

शत्रुओं के द्वारा जो सच्चे न हों ऐसे छोटे छोटे दोषों का आरोपण सज्जनों की निर्दोषता को सूचित करता है क्योंकि यदि सत्य दोष होगा तो झूठा दोष आरोपण करने के लिए कोई उद्योग नहीं करेगा।

श्रीहर्ष
quote

धनी हो या दरिद्र, दुःखी हो या सुखी, निर्दोष हो या सदोष (जैसा भी हो), मित्र परम गति है।

वाल्मीकि
quote

निष्कलंक का जीवन ही जीवन है। यशहीन का जीवन मरण-तुल्य है।

तिरुवल्लुवर
quote

निर्दोष व्यक्तियों का संबंध न छोड़ो! दुख के समय जिसने सहायता की हो उसकी मित्रता को न त्यागो।

तिरुवल्लुवर
quote

अलग-अलग बिखरे हुए शब्द तभी तक निर्दोष रह पाते हैं जब तक कवि उन्हें अपनी जिह्वा रूपी सुई से गूँथ नहीं देता (अर्थात् काव्य का सर्वथा निर्दोष होना असंभव है)।

कवि कर्णपूर
quote

उनको देखते समय उनके दोष नहीं दिखते, और उनको देखते समय उनके निर्दोष व्यवहार नहीं दिखते।

तिरुवल्लुवर
quote

निर्दोष युवावस्था एक अनमोल निधि है।

महात्मा गांधी
quote

यह अधिक अच्छा है कि दस दोषी व्यक्ति बच जाए अपेक्षाकृत इसके कि एक निर्दोष दंडित हो।

विलियम ब्लैकस्टोन

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere