हमारे न्याय-शास्त्र की किताबों में लिखा है कि जहाँ-जहाँ धुआँ होता है, वहाँ-वहाँ आग होती है। वहीं यह भी बढ़ा देना चाहिए कि जहाँ बस का अड्डा होता है, वहाँ गंदगी होती है।
कीचड़ की चापलूसी मत करो। इस मुग़ालते में न रहो कि कीचड़ से कमल पैदा होता है। कीचड़ में कीचड़ ही पनपता है। यह जगह छोड़ो। यहाँ से पलायन करो।
-
संबंधित विषय : राग दरबारीऔर 1 अन्य
हमारी योजनाओं में जैसे काग़ज़, वैसे ही हमारी गंदगी का महत्त्वपूर्ण तत्त्व थूक है।
-
संबंधित विषय : राग दरबारीऔर 1 अन्य
पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप।
परंतु जब से मुझे मालूम हुआ है कि लोगों में सत्य है, और जीवन की गंदगी और बुराई के लिए बहुसंख्या दोषी नहीं है, तब से मेरा हृदय कोमल बन गया है। मेरे दिल में लोगों के लिए एक दर्द आ गया है।
यह कितनी ग़लत बात है कि हम मैले रहें और दूसरों को साफ़ रहने की सलाह दें।
ग़लती स्वीकार करना झाड़ू के समान है, जो गंदगी को हटाकर सतह को साफ़ कर देती है।
मन का मैल तो विचार से, ईश्वर के ध्यान से और आख़िर ईश्वरी प्रसाद से ही छूटता है।
मैला मन उपवास से शुद्ध नहीं होता।
-
संबंधित विषय : महात्मा गांधी
गुपचुप मंद गति से गंदे नाले के प्रवाह की तरह यहाँ का जीवन बह रहा था।
aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair
jis ke hote hue hote the zamāne mere