नदीन गोर्डिमर के उद्धरण
लेखन से जीवन की समझ बनती है। आप अपना पूरा जीवन काम करते हैं तो शायद आपको एक छोटे से क्षेत्र के बारे में ही ज्ञान प्राप्त हुआ होगा।
रचनात्मकता के स्वर्ग के बाहर ज़िम्मेदारी इंतजार कर रही है।
सच्चाई हमेशा सुंदर नहीं है, लेकिन इसके लिए ललक सुंदर है।
अगर आप पूछते हैं—‘जब हम मरते हैं तो क्या होता है? हम क्यों मरते हैं?’ तब आप पूछ रहे होते हैं—‘हम क्यों जीते हैं।’
मैं रोती नहीं हूँ। दुर्भाग्यवश, मुझे रोना कम आता है, इसलिए मेरे दुख मेरे अंदर ही रहते हैं।
मैं नास्तिक हूँ। मैं ख़ुद को संशयवादी भी नहीं कहूँगी। मैं अनीश्वरवादी हूँ।
असल में ज़िंदा मनुष्य तटस्थ नहीं रह सकता है।
संगीत में जीवनकाल की कोई सीमा नहीं है।
मृत्यु वास्तव में जीवन का रहस्य है, है न?
मैं कई चीज़ों में विफल रही हूँ, लेकिन मैं कभी डरी नहीं।
हर कोई अकेला स्वयं की ओर बढ़ रहा है।
आप करुणा के आधार पर शासन नहीं बदल सकते हैं। इसके लिए कुछ और कड़े क़दम उठाने होंगे।
मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती हूँ जो मेरे बिना रह सकता हो।
मैं जो कुछ भी तथ्यात्मक लिखती या कहती हूँ, वह मेरी कल्पित कथा जितना सच नहीं होगा।
रेगिस्तान ऐसी जगह है, जहाँ उम्मीद नहीं है।
पुस्तकों को बैटरी की ज़रूरत नहीं है।