Font by Mehr Nastaliq Web

आत्म-सम्मान पर उद्धरण

quote

डर के साथ झूठ और औचित्य भी आते हैं, जो चाहे कितने भी विश्वसनीय क्यों हों; हमारे आत्म-सम्मान को कम कर देते हैं।

अज़र नफ़ीसी
quote

आप अपनी आंतरिक शक्ति का जितना ज़्यादा इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही ज़्यादा शक्ति को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

रॉन्डा बर्न
quote

आत्मज्ञान, कार्यों का सभारंभ, तितिक्षा, धर्म में स्थिरता—ये सब गुण जिसको उद्देश्य से दूर नहीं हटाते, उसी को पंडित कहा जाता है।

वेदव्यास
quote

बुद्धत्व का आगमन किसी नेता या गुरु द्वारा नहीं होता, आपके भीतर जो कुछ है उसकी समझ द्वारा ही इसका आगमन होता है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

हम अपने ऊपर राज करें वही स्वराज्य है और वह स्वराज्य हमारी हथेली में है।

महात्मा गांधी
quote

आप बिना किसी पुस्तक को पढ़े या बिना साधु—संतों और विद्वानों को सुने अपने मन का अवलोकन कर सकते हैं।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

ख़ुद की तलाश का रास्ता हमेशा परेशानियों और अनिश्चितताओं से ही भरा रहता है।

साइमन गिलहम
quote

आत्म-मूल्य को बढ़ाने के लिए आपको अपने जीवन में लगातार मूल्य जोड़ते रहना होगा।

अशदीन डॉक्टर
quote

ख़ुद से झूठ बोलना बंद कर दीजिए तो आपके सामने सच का अगाध सागर होगा और आपके लिए मुक्ति के द्वार खुल जाएँगे।

साइमन गिलहम
quote

आत्मस्वरूप को भूलकर जो अहंभाव उठता है वही अहंकार है, जो विकार से त्रिगुण को क्षुब्ध करता है।

संत एकनाथ
quote

अंततः सबसे अच्छी क़िस्मत वह होती है, जिसे आप ख़ुद बनाते हैं।

अशदीन डॉक्टर
quote

अनुरोध करो, किंतु हुक्म करने मत जाओ। कभी भी निंदा करो, किंतु असत्य को प्रश्रय मत दो।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

स्वयं ठीक रहकर सभी को सतभाव से ख़ुश करने की चेष्टा करो, देखोगे सभी तुम्हें ख़ुश करने की चेष्टा कर रहे हैं। सावधान! निजत्व खोकर किसी को ख़ुश करने नहीं जाओ, अन्यथा तुम्हारी दुर्गति की सीमा रहेगी।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

आपके पास ऐसा मन होना चाहिए जो पूर्णतः: अकेले होने में समर्थ हो, तथा जो दूसरे व्यक्तियों के अनुभवों और प्रचार से बोझिल हो।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

तुम सच्ची दोस्ती, असली जुड़ाव, अडिग प्रेम के हकदार हो और जब तुम उसे चुनते हो तो दुनिया बदल जाती है।

एंथनी हॉपकिंस
quote

आत्म-प्रेम के बारे में बहुत कुछ कहा गया है, लेकिन चलिए इसे स्पष्ट करते हैं:- ये स्वार्थ नहीं है, ये ठीक उसका उल्टा है।

एंथनी हॉपकिंस
quote

जो व्यक्ति स्वयं को कीड़ा बना ले; वह बाद में शिकायत नहीं कर सकता, यदि लोग उस पर पैर रख दें।

इमैनुएल कांट
quote

उन लोगों के लिए बार-बार उपलब्ध होना बंद करो, जिन्हें तुम्हारे होने में कोई दिलचस्पी नहीं।

एंथनी हॉपकिंस
quote

जितना ज़्यादा तुम ख़ुद को उस भूमिका में फ़िट करने की कोशिश करते हो, उतना ही तुम उन रिश्तों और उस समुदाय से दूर होते हो, जो सच में तुम्हारे लिए बने हैं।

एंथनी हॉपकिंस
quote

आपको किसी के लिए विकल्प बनकर कभी नहीं रहना चाहिए।

साइमन गिलहम
quote

तुम सबके लिए नहीं हो और सब तुम्हारे लिए नहीं हैं—यही बात असली लगाव को इतना दुर्लभ और क़ीमती बनाता है।

एंथनी हॉपकिंस
quote

आत्मगौरव चरित्र-संशोधन की पहिली सीढ़ी है। मनुष्य में चरित्र की पवित्रता की अंतिम सीमा भी यही है।

बालकृष्ण भट्ट
quote

आत्मगौरव एक प्रकार का साधन है, जिसे बचाए रखना सहज काम नहीं है।

बालकृष्ण भट्ट
quote

अगर कोई तुम्हें नज़रअंदाज़ करता है, अपमान करता है, या भूल जाता है—तो उनके लिए अपना समय और अपनी ऊर्जा ख़र्च करना बंद करो।

एंथनी हॉपकिंस
quote

ज़रा से जीर्ण रूपों को, रोग से क्षीण शरीरों को और काल से ग्रस्त आयु को देखकर किसे अभिमान हो सकता है!

क्षेमेंद्र

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए