Font by Mehr Nastaliq Web

उद्धरण

उद्धरण श्रेष्ठता का संक्षिप्तिकरण हैं। अपने मूल-प्रभाव में वे किसी रचना के सार-तत्त्व सरीखे हैं। आसान भाषा में कहें तो किसी किताब, रचना, वक्तव्य, लेख, शोध आदि के वे वाक्यांश जो तथ्य या स्मरणीय कथ्य के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं, उद्धरण होते हैं। भाषा के इतिहास में उद्धरण प्रेरणा और साहस प्रदान करने का काम करते आए हैं। वे किसी रचना की देह में चमकती आँखों की तरह हैं, जिन्हें सूक्त-वाक्य या सूक्ति भी कहा जाता है। संप्रेषण और अभिव्यक्ति के नए माध्यमों में इधर बीच उद्धरणों की भरमार है, तथा उनकी प्रासंगिकता और उनका महत्त्व स्थापना और बहस के केंद्र में है।

1965

अत्यंत लोकप्रिय ब्रिटिश लेखिका। 'हैरी पॉटर' शृंखला के लिए उल्लेखनीय।

1895 -1986

समादृत भारतीय दार्शनिक, अध्यात्मिक मार्गदर्शक और लेखक। 'फ्रीडम फ्रॉम दि नोन', 'कमेन्टरीज़ ऑन लिविंग' आदि कृतियों के लिए उल्लेखनीय।

1922 -1969

'बीट जेनरेशन' से संबद्ध प्रमुख अमेरिकी कवि-लेखक। यात्रा, आत्म-खोज और विद्रोही लेखन शैली के लिए उल्लेखनीय।

1936 -2026

सातवें दशक की प्रगतिशील धारा के प्रमुख कथाकार। ‘पहल’ पत्रिका के संपादक के रूप में समादृत।

1275 -1296

समादृत मराठी संत, दार्शनिक, योगी और कवि। 'ज्ञानेश्वरी' और 'अमृतानुभव' जैसी कृतियों के लिए उल्लेखनीय।

1905 -1988

प्रेमचंदोत्तर युग के समादृत कथाकार, उपन्यासकार और निबंधकार। गद्य में मनोविश्लेषणात्मक परंपरा के प्रवर्तक।

1343 -1400

अँग्रेज़ी कवि, लेखक और दार्शनिक। 'अँग्रेज़ी काव्य के जनक' के रूप में समादृत।

1924 -1987

सुप्रसिद्ध अफ़्रीकी-अमेरिकी निबंधकार, उपन्यासकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता। नस्लभेद, अस्मिता, लैंगिकता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि के लिए उल्लेखनीय।

1819 -1891

सुप्रसिद्ध अमेरिकी कवि, निबंधकार, समालोचक, संपादक और राजनयिक।

1545 -1605

भक्तिकाल और रीतिकाल के संधि कवि। शब्द-क्रीड़ा में निपुण। भावों में मार्मिक व्यंजना और सहृदयता। दृष्टकूट दोहों के लिए स्मरणीय।

12वीं सदी के समादृत संस्कृत कवि। 'गीतगोविन्दम्' के रचयिता।

1902 -1979

लोकनायक के रूप में समादृत भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता। संपूर्ण क्रांति आंदोलन में योगदान।

1889 -1937

छायावादी दौर के चार स्तंभों में से एक। समादृत कवि-कथाकार और नाटककार।

1889 -1963

फ़्रांस के सुप्रसिद्ध कवि, लेखक, नाटककार, फ़िल्म-निर्माता और कलाकार। अवाँ-गार्द और सर्रियल कला-दृष्टिकोण से उल्लेखनीय।

1960 -1988

अमेरिकी कलाकार।

1905 -1980

समादृत फ़्रांसीसी नाटककार, उपन्यासकार, पटकथा लेखक, राजनीतिक कार्यकर्ता, साहित्यिक समालोचक और अस्तित्ववादी दार्शनिक। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, लेकिन इसे अस्वीकृत किया।

1939

सुप्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई लेखिका, नारीवादी विचारक और सामाजिक समालोचक। 'द फीमेल यूनक' कृति के लिए उल्लेखनीय।

12वीं सदी के कश्मीर के प्रमुख संस्कृत कवि। 'सोमपाल विलास', 'सूक्तिमुक्तावली', 'मुग्धोपदेश', 'सप्तशती छाया' आदि कृतियों के लिए उल्लेखनीय।

1941

बुल्गारियाई-फ़्रांसीसी दार्शनिक, साहित्यिक समीक्षक, लेखिका, भाषाविद और मनोविश्लेषक।

1982

जापानी-अमेरिकी लेखिका। 'द आयरन फे' शृंखला के लिए प्रसिद्ध।

1889 -1964

स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेताओं में से एक। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री। भारत के संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप के वास्तुकार। 'दी डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया' जैसी कृति के रचनाकार।

1901 -1978

समादृत मलयाली कवि, निबंधकार और समालोचक। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पहले साहित्यकार।

1621 -1695

प्रख्यात फ्रांसीसी कवि एवं कथाकार।

1511 -1596

गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख संत और दार्शनिक। 'हरिनामामृतव्याकरणम्', 'गोपालचम्पू', 'धातुसूत्रमालिका', 'माधवमहोत्सवः' आदि कृतियों के लिए उल्लेखनीय।

1795 -1821

अँग्रेज़ी रोमांटिक युग के प्रमुख कवि। गहन भावनात्मक और कल्पनाशील काव्य के लिए समादृत।

1948

लोकप्रिय लेखक और स्त्री-पुरुष संबंध परामर्शदाता।

1926 -2017

संसारप्रसिद्ध कला समीक्षक, उपन्यासकार, चित्रकार और कवि। अपनी पुस्तक 'Ways of Seeing' के लिए उल्लेखनीय।

1608 -1674

17वीं शताब्दी के समादृत अँग्रेज़ी कवि, चिंतक और सिविल सेवक। 'पैराडाइज़ लॉस्ट' उल्लेखनीय कृति।

1806 -1873

प्रसिद्ध दार्शनिक, अर्थशास्त्री और राजनीतिक विचारक।

1951

अमेरिकी कवि-लेखक और संगीतकार। संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली नेटिव अमेरिकन 'पोएट लॉरिएट' के रूप में समादृत।

1903 -1950

अंग्रेज़ी उपन्यासकार, निबंधकार, पत्रकार और आलोचक।

Jashn-e-Rekhta 10th Edition | 5-6-7 December Get Tickets Here

रजिस्टर कीजिए