Font by Mehr Nastaliq Web
James Baldwin's Photo'

जेम्स बाल्डविन

1924 - 1987 | न्यू यार्क

सुप्रसिद्ध अफ़्रीकी-अमेरिकी निबंधकार, उपन्यासकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता। नस्लभेद, अस्मिता, लैंगिकता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि के लिए उल्लेखनीय।

सुप्रसिद्ध अफ़्रीकी-अमेरिकी निबंधकार, उपन्यासकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता। नस्लभेद, अस्मिता, लैंगिकता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि के लिए उल्लेखनीय।

जेम्स बाल्डविन के उद्धरण

12
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

जीवन केवल इसलिए दुखद है, क्योंकि पृथ्वी घूमती है और सूर्य अनवरत रूप से उगता है और अस्त होता है और एक दिन हम में से प्रत्येक के लिए सूर्य आख़िरी, आख़िरी बार अस्त हो जाएगा।

अनुवाद : सरिता शर्मा

तुम जो भी तहेदिल से प्राप्त करना चाहते हो, उसके प्रति सावधान रहो—क्योंकि वह निश्चित रूप से तुम्हारा होगा।

अनुवाद : सरिता शर्मा

जब मनुष्य आदत और उद्धरण के अनुरूप जीना शुरू कर देता है, तो वह जीना बंद कर देता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

उस देश में शिक्षित व्यक्ति होना लगभग असंभव है, जहाँ स्वतंत्र मन के प्रति इतना अविश्वास है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

निश्चित रूप से मैं वह हूँ जो समय, परिस्थिति, इतिहास ने मुझे बना दिया है; लेकिन मैं उससे भी बढ़कर हूँ। इसी तरह हम सब हैं।

  • संबंधित विषय : समय

अनुवाद : सरिता शर्मा

व्यक्ति इतिहास में फँसे हुए हैं और इतिहास व्यक्तियों में फँसा हुआ है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

शायद घर कोई जगह नहीं है, बल्कि अपरिवर्तनीय स्थिति है।

  • संबंधित विषय : घर

अनुवाद : सरिता शर्मा

मैं दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा अमेरिका से प्यार करता हूँ और इसी कारण मैं हमेशा उसकी आलोचना करने के अधिकार पर ज़ोर देता हूँ।

अनुवाद : सरिता शर्मा

लोग जितना बदल सकते हैं, वे उससे कहीं ज़्यादा आसानी से रो सकते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

प्यार उन मुखौटों को उतार देता है, जिनके बिना जीने से हमें डर लगता है और हम जानते हैं कि उनके भीतर नहीं रहा जा सकता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

आप जो कहते हैं, मैं उस पर विश्वास नहीं कर सकता; क्योंकि मैं देखता हूँ कि आप क्या करते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

आपके पास तब तक कोई घर नहीं है, जब तक आप उसे छोड़ नहीं देते हैं और फिर जब आप उसे छोड़ देते हैं, तो आप कभी वापस नहीं जा सकते हैं।

  • संबंधित विषय : घर

उसे प्यार करो और उसे तुमसे प्यार करने दो। क्या आपको लगता है कि इसके सिवा दुनिया में कुछ और वास्तव में मायने रखता है?

अनुवाद : सरिता शर्मा

आज़ादी कोई ऐसी चीज़ नहीं है, जिसे किसी को दिया जा सकता है। आज़ादी ऐसी चीज़ है, जिसे लोग लेते हैं और लोग उतने ही आज़ाद हैं, जितना वे होना चाहते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

उस हर चीज़ को बदला नहीं जा सकता है, जिसका हम सामना करते हैं; लेकिन जब तक उसका सामना नहीं किया जाता, तब तक कुछ भी नहीं बदला जा सकता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

अमेरिकी इतिहास उससे कहीं अधिक लंबा, विशाल, विविध, सुंदर और भयानक है; जैसा कि लोगों ने इसके बारे में कभी कहा है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

दुनिया आपके सामने है और आपको इसे उसी रूप में स्वीकार करने या छोड़ देने की ज़रूरत नहीं है, जैसी कि यह तब थी जब आप इसमें आए थे।

अनुवाद : सरिता शर्मा

शिक्षा का विरोधाभास यही है कि जैसे ही व्यक्ति जागरूक होने लगता है, वह उस समाज की जाँच करना शुरू कर देता है जिसमें उसे शिक्षित किया जा रहा है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

इस देश (अमेरिका) में ब्लैक होना और ज़्यादा जागरूक होना और हर समय ग़ुस्से में रहना है।

  • संबंधित विषय : रंग

अनुवाद : सरिता शर्मा

किसी भी समाज की सबसे ख़तरनाक रचना वह व्यक्ति होता है, जिसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

प्रेम का आरंभ और अंत उस तरह नहीं होता है, जैसा कि हम सोचते हैं। प्रेम एक लड़ाई है, युद्ध है; प्रेम परिपक्व होना है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

आपको लगता है कि आपका दर्द और आपका दिल टूटना दुनिया के इतिहास में अभूतपूर्व है, लेकिन फिर आप पढ़ते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

भविष्य स्वर्ग के समान है, सब इसकी सराहना करते हैं; लेकिन अब वहाँ कोई नहीं जाना चाहता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

भविष्य में ऐसा कोई समय नहीं है, जिसमें हम अपना उद्धार कर लेंगे। चुनौती इस पल में है, सही समय हमेशा अब है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

बच्चे कभी भी अपने बड़ों की बातों को बहुत अच्छी तरह से नहीं सुनते हैं, लेकिन वे उनकी नक़ल ज़रूर करते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मैं ईमानदार आदमी और अच्छा लेखक होना चाहता हूँ।

अनुवाद : सरिता शर्मा

जो लोग कहते हैं कि यह नहीं किया जा सकता है, उन्हें आमतौर पर उन लोगों द्वारा ऐसा कहने से रोका जाता है जो इसे कर रहे होते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

कोई भी व्यक्ति जिसने कभी ग़रीबी से संघर्ष किया है, वह जानता है कि ग़रीब होना कितना महँगा है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

कोई विरला व्यक्ति ऐसा होगा जो असहाय को सताता नहीं है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

संभवतः कोई नहीं जान सकता है कि क्या होने वाला है : यह हर बार, पहली बार, केवल एक बार हो रहा होता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

यदि ईश्वर की अवधारणा की कोई वैधता या कोई उपयोग है; तो यह केवल हमें और अधिक महान, स्वतंत्र और अधिक प्रेमपूर्ण बनाने के लिए हो सकता है। अगर भगवान ऐसा नहीं कर सकता है, तो समय गया है कि हम उनसे छुटकारा पा लें।

अनुवाद : सरिता शर्मा

सच्चे विद्रोही, सच्चे प्रेमियों की तरह दुर्लभ होते हैं और दोनों ही मामलों में—बुख़ार को जुनून समझ लेने की ग़लती व्यक्ति के जीवन को नष्ट कर सकती है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

यह निश्चित है कि अज्ञान, ताक़त के साथ मिलकर; न्याय के लिए सबसे क्रूर शत्रु हो सकता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

कलाकार की भूमिका बिल्कुल प्रेमी की भूमिका के समान होती है। अगर मैं तुमसे प्यार करता हूँ, तो मुझे तुम्हें उन चीज़ों के प्रति सचेत करना होगा जो तुम्हें दिखाई नहीं देती हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

तो प्यार और ही आतंक किसी को अंधा बनाता है : उदासीनता व्यक्ति को अंधा बना देती है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

आप दुनिया को बदलने के लिए लिखते हैं… अगर आप लोगों के वास्तविकता को देखने के तरीक़े में एक मिलीमीटर का भी बदलाव कर देते हैं, तो आप इसे बदल सकते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

यह आपको तय करना है कि आप कौन हैं और दुनिया को आपके साथ आपकी मर्ज़ी से बर्ताव करने के लिए मजबूर करना है, कि उस तरह से जो वह आपके बारे में सोचती है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

जो पीड़ित, पीड़ित की स्थिति को व्यक्त करने में सक्षम है; वह पीड़ित नहीं रह जाता है : वह ख़तरा बन जाता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

जान लीजिए कि आप कहाँ से आए हैं। अगर आप जानते हैं कि आप कहाँ से आए थे, तो इसकी कोई सीमा नहीं है कि आप कहाँ जा सकते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

कृपया यह याद रखने की कोशिश करें कि वे जो मानते हैं, और वे जो करते हैं और आपको सहन करने के लिए मजबूर करते हैं, वह आपकी हीनता का नहीं बल्कि उनकी अमानवीयता का प्रमाण है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

Recitation

Jashn-e-Rekhta 10th Edition | 5-6-7 December Get Tickets Here

रजिस्टर कीजिए