Font by Mehr Nastaliq Web
Juan Ramon Jimenez's Photo'

Juan Ramon Jimenez

1881 - 1958 | دوسرا

کی

باعتبار

सच्चे लेखक का सिद्धांत : अच्छा काम, अच्छी कविता की तरह संक्रामक होता है। इसका आरंभ एक ख़ामोश कमरे में होता है। फिर यह लहर की तरह समाज में फैलता है और सामाजिक जीवन को बदल डालता है। एक व्यक्ति की पूर्णता की पिपासा से गहरा सामाजिक बदलाव जन्म ले सकता है।

हमें ‘इस बीच में’ की अद्भुत लय को पकड़ना सीखना चाहिए।

  • विषय :

काम करने का अर्थ हड़बड़ी में ढेर सारा कुछ करना, या इससे भी अधिक, कई बार करना नहीं : इसका अर्थ है अद्वितीय, अत्यंत पूर्णता लिए हुए चीज़ों का सृजन करना।

  • विषय : 1

कवि इस संसार के अघोषित विधिनिर्माता होते हैं।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

चीज़ों पर हम दबाव डालें, हर चीज़ को अपने मुक़र्रर वक़्त पर आने दें, अपने निराले तरीक़े से, अपनी लयों को हमारी लयों में विलीन करते हुए।

  • विषय :
    اور 1 مزید

हम अपने देश का ‘पुनर्निर्माण’ बिना उसकी भाषा के पुनर्निर्माण के नहीं कर सकते। लोगों के बात करने का लहजा बदलिए और देखिए कि आपने उनके व्यवहार को बदल दिया है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

बढ़िया काम करने के लिए अनिवार्य है कि हम नॉस्टेल्जिया को पराजित करें—समय में कहीं और रहने की अस्पष्ट इच्छा को परास्त करें और वर्तमान को पकड़ कर रखें, और वर्तमान का पकड़ में आना मुश्किल है। जब हम उसकी तरफ़ हाथ बढ़ाते हैं, हमारी समस्याएँ हमें कहीं और अतीत में या भविष्य में खींच ले जाती हैं। काम क्षणों को परिपक्व करने का एक तरीक़ा है—उन्हें गुरुता प्रदान करने का एक ढंग। काम के ज़रिए हम वर्तमान को टिकाऊपन की दावत देते हैं। अपने काम के ज़रिए वर्तमान को ग्रहण करो और फिर देखो, तुम्हारा काम हमेशा वर्तमान रहेगा।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

‘खोए हुए’ दिन, कितने आविष्कारों से भरे हुए हैं।

  • विषय : 1

अगर आप किसी और चीज़ के लिए एक को छोड़ते हैं, तो लय बदलिए… और उन तूफ़ानी लयों से सचेत रहिए जो हमें खींचकर नीचे घसीटे लिए जाती हैं।

  • विषय : 1

आइए, विस्मरण का सम्मान करें, विस्मरण की विलक्षणताएँ—जो हमें चिंतन की अनुमति देती हैं, हर दूसरी चीज़ से अलग, वर्तमान की अद्वितीयता।

  • विषय : 1

एकांत में आपको वही मिलता है जो आप उस तक ले जाते हैं।

  • विषय : 1

बोलने से बेहतर चुप रहना, चुप रहने से बेहतर स्वप्न देखना, स्वप्न देखने और सोचने से बेहतर है पढ़ना। जब हम पढ़ते हैं, चुप्पी स्वतः शांत हो जाती है, और हम किसी के संग सोच या स्वप्न देख सकते हैं।

जब आपको जल्दबाज़ी लगे, और अधिक धीमे चलिए।

कार्य का, जीवन की तरह ही, उत्तरोत्तर समाधान होता है।

कोई भी गहरा सत्य कभी भी चिल्लाकर नहीं बताया गया।

  • विषय : 1

कविता लिखना एक अलिखित काव्य की तैयारी करना है।

  • विषय : 1

चीज़ों को ख़राब ढंग से करने से आपको यह हक़ नहीं मिल जाता कि आप उस व्यक्ति से जल्दबाज़ी की माँग करें जो अधिक बढ़िया तरीक़े से काम करता है।

  • विषय : 1

कला के मामलों में धीमे से बढ़ो : प्रत्येक क्षण को वह देने दो जो उसे देना है। वक़्त के आगे भागने की कोशिश करो।

  • विषय : 1

हम हमेशा ही चिंतित रहते हैं, बदहवासी की हद तक, कि हम कुछ याद कर पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे। लेकिन हम याद रख पाते हैं या नहीं—इस बात का कोई मतलब नहीं। जो कुछ भी हमें याद है, हम भूल जाएँगे और वह भी जो हमें याद नहीं।

  • विषय : 1

प्राय: लोगों के लिए समय एक किराये का घर है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

भूलना प्राय: प्राकृतिक है, याद रखना प्राय: कृत्रिम।

  • विषय : 1

एकदम सही-सही बोलिए और तब आप कम बोलेंगे, शायद बिल्कुल नहीं—‘‘बोलने से बेहतर है, ख़ामोश रहना।’’

अपनी जीवन-तुला के पलड़ों पर विस्मरण को भी उतना ही वज़न दीजिए जितना स्मरण को। पलड़ों के संतुलन-बिंदु के प्रति सचेत रहिए।

भूलना पुनर्जन्म की तरह है।

  • विषय : 1

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए