Font by Mehr Nastaliq Web
Immanuel Kant's Photo'

इमैनुएल कांट

1724 - 1804

प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक।

प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक।

इमैनुएल कांट के उद्धरण

10
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

सुख के नियम : कुछ करना, किसी से प्रेम करना, किसी चीज़ की आशा करना।

अनुवाद : पंकज प्रखर

सभी अच्छी किताबों का अध्ययन करना, अतीत के श्रेष्ठ मस्तिष्कों के साथ संवाद करने जैसा है।

अनुवाद : पंकज प्रखर

जो जानवरों के प्रति क्रूर होता है, वह मनुष्यों के प्रति भी कठोरता से पेश आता है। किसी व्यक्ति के हृदय को, जानवरों के प्रति उसके किए व्यवहार से हम जान सकते हैं।

अनुवाद : पंकज प्रखर

मेरे ऊपर का तारों भरा आकाश और मेरे भीतर के नैतिक नियम—ये दो चीज़ें मन को अनंत विस्मय और श्रद्धा से भर देती हैं।

अनुवाद : पंकज प्रखर

इंद्रियों से ही हमारा सभी ज्ञान प्रारंभ होता है, फिर समझ से आगे बढ़ता है और अंततः तर्क पर समाप्त होता है। तर्क से ऊपर कुछ नहीं है।

अनुवाद : पंकज प्रखर

सोचने का साहस करो!

अनुवाद : पंकज प्रखर

धर्मग्रंथों का अंत ही नैतिकता की उत्पत्ति है।

  • संबंधित विषय : वेद

अनुवाद : पंकज प्रखर

मनुष्य को अनुशासित होना चाहिए, क्योंकि प्रकृति से ही वह कच्चा और जंगली है।

अनुवाद : पंकज प्रखर

पृथ्वी पर शांति के लिए, मनुष्य का नए रूप में विकास होना चाहिए जो पहले संपूर्णता को देख सके।

अनुवाद : पंकज प्रखर

जो व्यक्ति स्वयं को कीड़ा बना ले; वह बाद में शिकायत नहीं कर सकता, यदि लोग उस पर पैर रख दें।

अनुवाद : पंकज प्रखर

जितना व्यस्त हम रहते हैं, जीवित होने का अनुभव और जीवन के प्रति सचेत होने का भाव—उतना ही ज़्यादा होता है।

अनुवाद : पंकज प्रखर

स्थान और समय वह ढाँचा हैं, जिसके भीतर मन अपनी वास्तविकता के अनुभव का निर्माण करने के लिए बाध्य है।

अनुवाद : पंकज प्रखर

मनुष्य के टेढ़े-मेढ़े स्वभाव से कोई भी सीधी चीज़ नहीं बन सकती।

अनुवाद : पंकज प्रखर

सामूहिक लोगों की प्रशंसा मत खोजो, यह ईमानदारी और विधि से कम ही मिलती है।

अनुवाद : पंकज प्रखर

यदि सत्य उन्हें मार देगा, तो उन्हें मरने दो।

  • संबंधित विषय : सच

अनुवाद : पंकज प्रखर

जो हमारे पास है, हम उससे संपन्न नहीं होते; बल्कि जो हम उसके बिना कर सकते हैं, उससे होते हैं।

अनुवाद : पंकज प्रखर

सुंदरता जहाँ सीमित होती है—महानता वहाँ असीम।

अनुवाद : पंकज प्रखर

मुझे ज्ञान को नकारना पड़ा कि आस्था के लिए जगह बने।

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए