एलिस वॉकर के उद्धरण
लेखक का दिल, कवि का दिल, कलाकार का दिल, संगीतकार का दिल हमेशा टूटता रहता है। हम उस टूटी खिड़की से दुनिया को देखते हैं…
कठिन समय में प्रचंड नृत्य की आवश्यकता होती है। हममें से प्रत्येक व्यक्ति इसका प्रमाण है।
जब भी आप अपने आस-पास सुंदरता का निर्माण कर रहे होते हैं, आप अपनी आत्मा को बहाल कर रहे होते हैं।
यह मेरे लिए रहस्य की बात है कि कोई स्त्री इसे क्यों महत्त्व देती है कि लोग क्या सोचते हैं।
मैं जितनी अधिक आश्चर्यचकित होती हूँ, उतना ही अधिक प्रेम करती हूँ।
आदमी ध्यान आकर्षित करने के लिए युद्ध करते हैं। सभी हत्याएँ आत्म-घृणा की अभिव्यक्ति हैं।
ऐसा कोई भी व्यक्ति आपका दोस्त नहीं है जो आपसे चुप रहने की माँग करता है, या आपके विकास के अधिकार को अस्वीकार करता है।
ग्रह पर रहने का मेरा किराया सक्रियतावाद है।
मैं उस बर्बादी के बारे में सोचकर परेशान हो जाती हूँ जो तब होती है, जब एक दूसरे से प्यार करने वाले लोग आपस में बात तक नहीं कर पाते हैं।
जब कुल्हाड़ी जंगल में आई तो पेड़ ने कहा कि मूठ हममें से एक है।
सबको प्यार चाहिए। हम प्यार पाने की कोशिश में ही नाचते, गाते और हुल्लड़ मचाते हैं।
आपको केवल उसी से प्यार करना सीखना चाहिए जिसे चुराया नहीं जा सकता है।
अविश्वास एक भयानक चीज़ है। और ऐसा ही भयानक वह कष्ट होता है जो हम दूसरों को जाने-अनजाने में पहुँचाते हैं।
मुझे चर्च में जो भी भगवान मिला, मैं उसे अंदर ले आई।
हम वे हैं, जिसके लिए हम प्रतीक्षा करते रहे हैं।
…फूल की प्रकृति खिलना है।
लोगों के द्वारा अपनी ताक़त को त्याग देने का सबसे आम तरीक़ा यह सोच लेना है कि उनके पास ताक़त है ही नहीं।
कोई भी उतना शक्तिशाली नहीं है, जितना हम उसे बना देते हैं।
मैं नहीं जानती कि कैसे लड़ना है। मुझे सिर्फ़ इतना पता है कि कैसे ज़िंदा रहना है।
सारा इतिहास वर्तमान है, सभी अन्याय किसी न किसी स्तर पर, दुनिया में कहीं न कहीं जारी रहते हैं।
दुनिया बदल रही है। यह दुनिया अब केवल लड़कों और पुरुषों के लिए ही नहीं है।
स्त्रियों को सोए हुए सपनों को पूरा करने के लिए साहस जुटाना है।
आप जिस वर्तमान का निर्माण कर रहे हैं, उसे ध्यान से देखें : वह उस भविष्य की तरह दिखना चाहिए जिसका आप सपना देख रहे हैं।
समय धीरे-धीरे चलता है, लेकिन बहुत जल्दी गुज़रता है।
जो चीज़ें मन को समझ नहीं आती हैं, मनुष्य उनकी पूजा करता है या उनसे डरता है।
अगर कला हमें बेहतर नहीं बनाती है, तो यह पृथ्वी पर और किसलिए है?
मैंने अपनी माँ के बग़ीचे की तलाश में, अपने बारे में पता लगा लिया।
मुझे लगता है कि मानवता भूल गई है—यह ग्रह आनंद के लिए है।
कुछ लोगों को लगता है कि शिष्टता आक्रमण करने के लिए आमंत्रण है।
मेरा मानना है कि जीवन मौत से केवल इसलिए बेहतर है, क्योंकि यह कम उबाऊ है, और क्योंकि इसमें ताजा आड़ू हैं।