کی
यह नहीं है कि मैं अत्यधिक बुद्धिमान हूँ, बल्कि मैं प्रश्नों के साथ अधिक देर तक बना रहता हूँ।
यदि मैं भौतिक विज्ञानी न होता, तो मुमकिन है एक संगीतकार होता। मैं प्राय: संगीत में सोचता हूँ। अपने दिवास्वप्नों को संगीत में जीता हूँ। मैं अपने जीवन को संगीत की दृष्टि से देखता हूँ।
आप तबतक असफल नहीं होते, जबतक कि आप प्रयास करना नहीं छोड़ते।
यह संसार जीने के लिए ख़तरनाक जगह है—बुरे लोगों के कारण नहीं, बल्कि उन लोगों के कारण, जो इस बुराई के विरुद्ध कुछ नहीं करते।
कल्पना ही सब कुछ है—यह जीवन में आने वाले चीज़ों का पूर्वाभास है।
जो व्यक्ति छोटी बातों में भी सत्य के प्रति लापरवाह हो, उस पर बड़े मुद्दे पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
ख़ुद को ख़ुश करने का सबसे अच्छा तरीका है, किसी और को ख़ुश करना।
महान आत्माओं को हमेशा ही औसत सोच वाले लोगों के प्रबल विरोध का सामना करना पड़ा है।
प्रेम से ठोकर लग जाए तो उठना आसान होता है, लेकिन प्रेम में अगर गिर पड़ें तो; फिर संभलना मुश्किल हो जाता है।