Font by Mehr Nastaliq Web

तप पर उद्धरण

quote

अहिंसा, सत्य बोलना, क्रूरता त्याग देना, मन और इंद्रियों को संयम में रखना तथा सबके प्रति दयाभाव बनाए रखना इन्हीं को धीर पुरुषों ने तप माना है, शरीर को सुखाना तप नहीं है।

वेदव्यास
quote

स्नान करने, दान देने, शास्त्र पढ़ने, वेदाध्ययन करने को तप नहीं कहते। तप योग ही है और यज्ञ करना। तप का अर्थ है वासना को छोड़ना, जिसमें काम-क्रोध का संसर्ग छूटता है।

संत एकनाथ
quote

मन की प्रसन्नता, सौम्यता, मौन, आत्म-निग्रह और भावशुद्धि को मानसिक तप कहा जाता है।

वेदव्यास
  • संबंधित विषय : मौन
quote

यदि तपस्या असफल हुई तो बल और बल के असफल होने पर तप।

भास
quote

तप परमतत्त्व का प्रकाशक प्रदीप कहा गया है। आचार धर्म का साधक है। ज्ञान परब्रह्मस्वरूप है। संन्यास उत्तम तप कहा जाता है।

वेदव्यास
quote

तप से हुआ क्या लाभ जब दुष्कर्म में ही लीन हो।

श्याम नारायण पाण्डेय
  • संबंधित विषय : लाभ
quote

जो उद्वेग करने वाला, सत्य, प्रिय और हितकारक भाषण है, और जो स्वाध्याय का अभ्यास करना है, उसको वाचिक तप कहते हैं।

वेदव्यास
  • संबंधित विषय : सच
quote

सत्य के समान कोई तप नहीं है।

वेदव्यास
  • संबंधित विषय : सच
quote

साधन की आवश्यकता सामान्य लोगों की होती है, योगियों के तो सभी काम तप से ही पूरे होते हैं।

श्रीहर्ष
quote

देवता, ब्राह्मण, गुरु और ज्ञानी जनों का पूजन एवं पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचयं और अहिंसा को शरीर संबंधी तप कहा जाता है।

वेदव्यास
quote

निश्चय ही अभाव में आनंदानुभव करना तप है।

हरिकृष्ण प्रेमी
quote

अर्थ-संचय की अपेक्षा तप-संचय ही श्रेष्ठ है।

वेदव्यास

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए