Font by Mehr Nastaliq Web

आदत पर उद्धरण

quote

अकेले स्वादिष्ट भोजन करे, अकेले किसी विषय का निश्चय करे, अकेले रास्ता चले और बहुत से लोग सोए हों तो उनमें अकेला जागता रहे।

वेदव्यास
quote

जब मनुष्य आदत और उद्धरण के अनुरूप जीना शुरू कर देता है, तो वह जीना बंद कर देता है।

जेम्स बाल्डविन
quote

हम दूसरों को नहीं जानते। वे एक पहेली हैं। हम उन्हें नहीं जान सकते, ख़ासकर वे जो हमारे सबसे क़रीबी हैं; क्योंकि आदत हमें धुंधला कर देती है और उम्मीद हमें सचाई से अंधा कर देती है।

एडना ओ’ब्रायन
quote

पढ़ना मेरी पहली एकमात्र बुरी आदत थी और उससे अन्य सब अवगुण आए। मैंने खाते वक़्त पढ़ा, मैंने शौचालय में पढ़ा, मैंने स्नानघर में पढ़ा। जब मुझे सोना चाहिए था, मैं पढ़ रही थी।

जेर्मेन ग्रीयर
quote

मानव-विकास नाम की कोई चीज़ नहीं है। उसे बस अपनी ख़ामियों की आदत हो जाती है, बस इतना ही है।

ओउज़ अताय
quote

अपने दोष हम देखना नहीं चाहते हैं, दूसरों के देखने में हमें मज़ा आता है। बहुत दुःख तो इसी आदत में से पैदा होता है।

महात्मा गांधी
  • संबंधित विषय : दुख
quote

जन्म से ही हमारा पालन-पोषण आराम से और विलासिता के बीच होता है, और इसीलिए कठिनाइयों का सामना करने की हमारी क्षमता समाप्त हो जाती है—हम अपनी इच्छाओं के स्वामी नहीं बन पातें।

सुभाष चंद्र बोस
quote

मानव के सभी कार्यों के कारणों में इन सात में से एक या अनेक होते हैं—संयोग, प्रकृति, विवशताएँ, आदत, तर्क, मनोभाव, इच्छा।

अरस्तु
quote

बिना किसी के गुण-दोष की ओर ध्यान दिए परोपकार करना सज्जनों का एक व्यसन ही होता है।

बाणभट्ट
  • संबंधित विषय : दान
quote

अन्याय करके पछताने की आदत बुरी नहीं है।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

बुरी आदतों का एकमात्र प्रतिकार है—उनकी विपरीत आदतें।

स्वामी विवेकानन्द
quote

हे श्रीकृष्ण! अपनी प्रीति रूपी कन्या मैंने तुमसे विवाहित कर दी है। अब आप इसे ज़बर्दस्ती अपने पास रखिए और यदि उसकी बुरी आदत हो तो छुड़वा दीजिए।

दयाराम
quote

जब हम कुछ नया शुरू करते हैं, तो यह अक्सर असुविधाजनक होता है। हर नई आदत को अपनाना कठिन होता है। आप सोचते हैं कि अन्य लोग इसे कैसे करते हैं। कुछ बहुत ही आसान-सा लें, जैसे जल्दी जागना।

अशदीन डॉक्टर
quote

सभ्यता, शिष्टाचार और ख़ुशामद में फ़र्क़ करने की आदत डालिए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल
quote

तीन आदतें लिखें जिन्हें आप बदलेंगे ताकि ये लक्ष्य आपकी वास्तविकता बन सकें।

अशदीन डॉक्टर
quote

सदाचरण, सहयोग, एवं सनिश्चय—इन तीनों गुणों में सिद्ध होना दूत के लिए आवश्यक है।

तिरुवल्लुवर
  • संबंधित विषय : मदद

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए