Font by Mehr Nastaliq Web

अलंकार पर उद्धरण

quote

सुंदर अर्थ की शोभा बढ़ाने में जो अलंकार प्रयुक्त नहीं, वे काव्यालंकार नहीं हैं। वे ऐसे ही हैं, जैसे शरीर पर से उतारकर किसी अलग कोने में रखा हुआ गहनों का ढेर। किसी भाव या मार्मिक भावना से असम्पृक्त अलंकार, चमत्कार या तमाशे हैं।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

अनुप्रास और यमक आदि शब्दाडंबर कविता के आधार नहीं, जो उनके होने से कविता निर्जीव हो जाए, या उससे कोई अपरिमेय हानि पहुँचे। कविता का अच्छा या बुरा होना विशेषतः, अच्छे अर्थ और रस-बाहूल्य पर अवलंबित है।

महावीर प्रसाद द्विवेदी
quote

बिना अलंकार के आम शब्दों में; जीवनयथार्थ को वास्तविक अनुभूति से शक्तिशाली, प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करे—वह कविता अच्छी होती है।

हरिशंकर परसाई
quote

जिस प्रकार एक कुरूपा स्त्री अलंकार लादकर सुंदर नहीं हो सकती, उसी प्रकार प्रस्तुत वस्तु या तथ्य की रमणीयता के अभाव में, अलंकारों का ढेर काव्य का सजीव स्वरूप नहीं खड़ा कर सकता।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

भावानुभव में वृद्धि करने के गुण का नाम ही अलंकार की रमणीयता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

वैशिष्टय-प्रदर्शन के लिए किसी गुण या क्रिया के विरुद्ध, अन्य क्रिया का वर्णन हो उसे विद्वान् लोग विरोध अलंकार कहते हैं।

भामह
quote

यमक पाँच प्रकार का कहा गया हैः आदियमक, मध्यान्तयमक, पादाभ्यासयमक, आवलीयमक, और समस्तपादयमक।

भामह
quote

अनुप्रास, यमक, रूपक, दीपक और उपमा-वाणी (काव्य) के ये पाँच अलंकार ही दूसरों द्वारा कहे गए हैं।

भामह
quote

यदि क्रमशः उपमान को उपमेय और उपमेय को उपमान बताया जाए, तो उसे उपमेयोपमा कहा जाता है।

भामह
quote

काव्य में, कवि-परंपरा द्वारा प्रयुक्त्त, श्रुतिपेशल और सार्थक शब्द ही प्रयोग करना चाहिए। पदविन्यास की चारुता अन्य सभी अलंकारों से बढ़कर है।

भामह
quote

अलंकारहीन व्यक्तित्व और काव्य संतोषप्रद है।

हरिशंकर परसाई
quote

अनुप्रास अनेक अर्थों वाले होने चाहिए, लेकिन उनके अक्षर भिन्न नहीं होने चाहिए, अर्थात् समान ही होने चाहिए। इस मध्यम युक्ति (मार्ग) से कवियों की वाणी रम्य बनती है।

भामह
quote

जिसके शब्द लोकप्रसिद्ध (लोकप्रचलित) हो; पदों की संधियाँ भली प्रकार से मिली हुई हों; जो ओजस्वी, प्रसाद गुणसंपन्न तथा सहज उच्चार्य हो, वही विदग्ध कवियों का वांछित यमक है, अर्थात् विद्वान ऐसे यमक की ही प्रशंसा करते हैं।

भामह
quote

साहित्य अपनी चेष्टा को सफल करने के लिए अलंकार, रूपक, छंद, आभास, इंगित का सहारा लेता है। दर्शन विज्ञान के समान निरलंकार होने से उसका काम नहीं चलता।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

शब्दालंकार शब्द के शोभाधायक होते हैं और अर्थालंकार अर्थ के। चूँकि शब्द और अर्थ दोनों मिलकर ही काव्य होते हैं, इसलिए हमें तो शब्दालंकार और अर्थालंकार दोनों ही इष्ट हैं।

भामह
quote

विशेषता बताने की इच्छा से इष्ट वस्तु का निषेध-सा करना आक्षेप अलंकार कहलाता है।

भामह
quote

जहाँ यह निरलंकृति नहीं रहती, वहाँ गेय पदों का उत्कर्ष क्षीण हो जाता है।

विश्वनाथ त्रिपाठी
quote

नारी में जैसे श्री और लज्जा होती है, साहित्य की अनिर्वचनीयता भी वही चीज़ है। उसका अनुकरण नहीं किया जा सकता, वह अलंकार का अतिक्रमण करती है—वह अलंकार से आच्छन्न नहीं होती।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

साधु, साधारणत्व आदि गुण यहाँ भिन्न हैं, किंतु उपमेय और उपमान के परस्पर भिन्न होने पर भी वह गुणासाम्य का प्रतिपादन कराता है।

भामह
quote

विशेष गुणासाम्य बताने की इच्छा से, विशिष्ट के साथ न्यून की भी समान कार्यकारिता प्रतिपादित करना तुल्ययोगिता कहलाता है।

भामह
quote

किसी कारणवश लोकोत्तर अर्थ का बोध कराने वाला जो वचन है, चमत्कारिक होने के कारण उसे अतिशयोक्त्ति कहा जाता है।

भामह
quote

समान रूप वाले वर्णों के विन्यास को अनुप्रास कहते हैं।

भामह
quote

जहाँ एक ही समय में दो क्रियाएँ दो वस्तुओं में संपन्न हों, किंतु उनका कथन एक ही शब्द से होता हो—वहाँ सहोक्त्ति अलंकार होता है।

भामह

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए