Font by Mehr Nastaliq Web
Albert Einstein's Photo'

अल्बर्ट आइंस्टीन

1879 - 1955

संसारप्रसिद्ध वैज्ञानिक। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

संसारप्रसिद्ध वैज्ञानिक। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

अल्बर्ट आइंस्टीन के उद्धरण

4
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

यह नहीं है कि मैं अत्यधिक बुद्धिमान हूँ, बल्कि मैं प्रश्नों के साथ अधिक देर तक बना रहता हूँ।

अनुवाद : पंकज प्रखर

यदि मैं भौतिक विज्ञानी होता, तो मुमकिन है एक संगीतकार होता। मैं प्राय: संगीत में सोचता हूँ। अपने दिवास्वप्नों को संगीत में जीता हूँ। मैं अपने जीवन को संगीत की दृष्टि से देखता हूँ।

अनुवाद : पंकज प्रखर

आप तबतक असफल नहीं होते, जबतक कि आप प्रयास करना नहीं छोड़ते।

अनुवाद : पंकज प्रखर

यह संसार जीने के लिए ख़तरनाक जगह है—बुरे लोगों के कारण नहीं, बल्कि उन लोगों के कारण, जो इस बुराई के विरुद्ध कुछ नहीं करते।

जो व्यक्ति छोटी बातों में भी सत्य के प्रति लापरवाह हो, उस पर बड़े मुद्दे पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

ख़ुद को ख़ुश करने का सबसे अच्छा तरीका है, किसी और को ख़ुश करना।

  • संबंधित विषय : सुख

अनुवाद : पंकज प्रखर

महान आत्माओं को हमेशा ही औसत सोच वाले लोगों के प्रबल विरोध का सामना करना पड़ा है।

प्रेम से ठोकर लग जाए तो उठना आसान होता है, लेकिन प्रेम में अगर गिर पड़ें तो; फिर संभलना मुश्किल हो जाता है।

बुद्धिमत्ता की कसौटी परिवर्तन करने की क्षमता है।

अनुवाद : पंकज प्रखर

कल्पना ही सब कुछ है—यह जीवन में आने वाले चीज़ों का पूर्वाभास है।

अनुवाद : पंकज प्रखर

लोगों के प्रेम में पड़ने के लिए गुरुत्वाकर्षण ज़िम्मेदार नहीं है।

Recitation

Jashn-e-Rekhta 10th Edition | 5-6-7 December Get Tickets Here

रजिस्टर कीजिए