Font by Mehr Nastaliq Web

अचेतन पर उद्धरण

quote

किसी के शब्दों की लय में झूलना एक सुखद, लेकिन अचेतन निर्भरता हो सकती है।

रघुवीर चौधरी
quote

अगर किसी चीज़ को हम अमर मानकर चलें, तो जड़ता पैदा होगी और हर जड़ता से लड़ना होता है।

केदारनाथ सिंह
quote

सार्त्र ने लिखा है : जब व्यक्ति की चेतना सुषुप्त अवस्था में होती है, तो उसके लिए बाहरी दुनिया भी सोई होती है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

तुम जड़तत्त्व का एक भी परमाणु अथवा शक्ति की एक भी इकाई घटा या बढ़ा नहीं सकते। अतएव क्रमविकास कभी शून्य से नहीं होता। तब फिर वह हुआ कहाँ से? इसके पूर्व के क्रमसंकोच से।

स्वामी विवेकानन्द
quote

मनुष्य की अचेतन क्रिया की यंत्रवत कारीगरी और यांत्रिक साधन ही आगे चलकर स्वतंत्र कलाओं में परिणत होते गए।

विजयदान देथा
quote

जड़ीभूत सौंदर्याभिरुचि; एक विशेष शैली (को) दूसरी शैली के विरुद्ध स्थापित करती है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

कला जड़-चेतन के बीच भी एक पुल बनाती है, और जड़ को भी अपनी ओर से एक चेतना प्रदान करती है।

प्रयाग शुक्ल
quote

भाषा का निर्माण उसकी सजग चेतना का परिणाम नहीं, उसकी अचेतन क्रिया का अगोचर प्रयास है।

विजयदान देथा
quote

सिर्फ़ खाने, पीने, हँसने, सोने में व्यस्त रहने से जीव को मौत भूल जाती है। मौत के भूलने से प्रभु-पति को विस्मृत करके, जीव वो काम करता रहता है जो उसके दुःख का कारण बनते हैं।

गुरु नानक
quote

जड़ से चेतन की उत्पत्ति होती हो और चेतन से जड़ की उत्पत्ति होती हो—ऐसा अनुभव कभी किसी को नहीं होता।

श्रीमद् राजचंद्र
quote

जो जीवन को पाना चाहता है, उसे अपनी निद्रा और मूर्च्छा छोड़नी होगी।

ओशो
quote

अपने संबंध में 'अतिचेत' (over conscious) होना ही होने का लक्षण है। सहज-पंथ के पथिक का लक्षण ही है—अपने विषय में अचेत रहना।

आचार्य क्षितिमोहन सेन
quote

संदेह से ही अविश्वास आता है, और अविश्वास ही है जड़त्व।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

चैतन्य को जड़शक्ति का औद्धत्य लील जाने को व्याकुल है।

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

अचेतन उतना ही तुच्छ और बेतुका है जितना कि चेतन।

जे. कृष्णमूर्ति

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए