Font by Mehr Nastaliq Web

आत्म-शुद्धि पर उद्धरण

quote

बाहर का दीया चट जलता है तो पट बुझता भी है। भीतर का दीया देर से जलता है तो आसानी से बुझता भी नहीं। उसका उजाला देर तक रहता है और दूर तक फैलता है।

अमृतलाल वेगड़
quote

आत्मशुद्धि सबसे पहली चीज़ है, वह सेवा की अनिवार्य शर्त है।

महात्मा गांधी
quote

प्रार्थना उपवास बिना नहीं होती, और उपवास यदि प्रार्थना का अभिन्न अंग हो तो वह शरीर की मात्र यंत्रणा है, जिससे किसी का कुछ लाभ नहीं होता। ऐसा उपवास तीव्र आध्यात्मिक प्रयास है, एक आध्यात्मिक संघर्ष है। वह प्रायश्चित और शुद्धिकरण की प्रक्रिया है।

महात्मा गांधी
quote

पाप और पुण्य मात्र कृत्य ही नहीं हैं। वस्तुतः तो वे हमारे अंतःकरण के सोये होने या जागे होने की सूचनाएँ हैं।

ओशो
quote

आत्मशुद्धि के बिना अहिंसा-धर्म का पालन थोथा स्वप्न ही रहेगा।

महात्मा गांधी
quote

भावमुखी रहने की चेष्टा करो, पतित नहीं होंगे बल्कि अग्रसर होते रहोगे। गुरुमुखी होने की चेष्टा करो, मन का अनुसरण नहीं करो—उन्नति तुम्हें किसी भी तरह त्याग नहीं करेगी।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

सच्ची रोशनी भीतर से पैदा होती है।

महात्मा गांधी
quote

जिसके संकल्प मज़बूत नहीं है, जो प्रमादी और मिथ्याचारी हैं, उसे आत्मदर्शन नहीं हो सकता।

वासुदेवशरण अग्रवाल
quote

जब तेरे हृदय से अहंकार निकल गया, उस समय वह अंदर जाएगा। तुझ पर उसका प्रकाश स्वयं प्रकट हो जाएगा।

शम्स तबरेज़ी
quote

स्वयं के भीतर एक मौलिक परिवर्तन को जन्म देना जीवन भर का काम है—यह ऐसी चीज़ नहीं है जो सिर्फ़ कुछ दिनों के लिए है और बाद में इसे भूल जाना है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

जहाँ से ज़ख़्म मिला हो, वहाँ से किनारा किए बिना ज़ख़्म कभी भरेगा नहीं।

साइमन गिलहम

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए