Font by Mehr Nastaliq Web

खोज पर उद्धरण

quote

प्यार करने का चुनाव जुड़ने का विकल्प है—दूसरे में ख़ुद को खोजने का विकल्प।

बेल हुक्स
quote

मेरे इतने लोकप्रिय होने का कारण यह है कि मैं दूसरों को वह लौटाती हूँ जो उन्हें स्वयं में खोजने की आवश्यकता होती है।

अज़र नफ़ीसी
quote

मुझे अभी ढूँढ़ लो। इससे पहले कि कोई और मुझे तलाश कर ले।

हारुकी मुराकामी
quote

जो मुझे समझेगा वो मुझे वहीं ढूँढ़ लेगा जहाँ मैं बैठा हूँ।

ओउज़ अताय
quote

अगर आप अनंत की तलाश कर रहे हैं, तब बस अपनी आँखें बंद कर लीजिए!

मिलान कुंदेरा
quote

"मैं कौन हूँ?" जो स्वयं इन प्रश्न को नहीं पूछता है, ज्ञान के द्वार उसके लिए बंद ही रह जाते हैं।

ओशो
quote

मेरा पति दृढ़ निश्चय के महल में निवास करता है। वहीं रहता है ब्रज-लाड़ला! जो वहाँ उसके पास जाता है उसे उसके दर्शन होते हैं। जो भूले हुए हैं, वे उसकी खोज में दूसरे सदनों में भटकते रहते हैं। किंतु भगवान उन्हें एक भी जगह नहीं मिलता।

दयाराम
quote

वह तेरे निकट है, दूर खोजने की आवश्यकता नहीं। वह शून्य के साथ शून्य मिल जाने के अतिरिक्त और कुछ नहीं।

लल्लेश्वरी
quote

सारा विज्ञान का अंतिम लक्ष्य उस एकता को खोजना है; उस एक को खोजना है जिससे अनेकता का निर्माण हुआ है, उस एक को खोजना है जो अनेक रूपों में विद्यमान है।

स्वामी विवेकानन्द

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

Jashn-e-Rekhta 10th Edition | 5-6-7 December Get Tickets Here

रजिस्टर कीजिए