Font by Mehr Nastaliq Web

क्षत्रिय पर उद्धरण

quote

लड़ते हुए मर जाना जीत है, धर्म है। लड़ने से भागना पराधीनता है, दीनता है। शुद्ध क्षत्रियत्व के बिना शुद्ध स्वाधीनता असंभव है।

महात्मा गांधी
quote

धर्म-युद्ध से बढ़कर अन्य कल्याणकारक कर्त्तव्य क्षत्रिय के लिए नहीं है।

वेदव्यास
quote

क्षत्रिय युद्ध में मारा जाए तो वह शोक के योग्य नहीं है, यह निश्चित बात है।

वाल्मीकि
quote

सभी लोग हिंसा का त्याग कर दें तो फिर क्षात्रधर्म रहता ही कहाँ है? और यदि क्षात्रधर्म नष्ट हो जाता है तो जनता का कोई नाता नहीं रहेगा।

बाल गंगाधर तिलक
quote

खाट पर मरना क्षत्रिय के लिए अधर्म है।

वेदव्यास
quote

वीर क्षत्रिय को अपनी प्रतिज्ञा शिथिल करना ठीक नहीं है।

भट्टनारायण

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

Jashn-e-Rekhta 10th Edition | 5-6-7 December Get Tickets Here

रजिस्टर कीजिए