کی
यदि कवि का कोई स्वप्न है, तो वह ख्याति नहीं, बल्कि विश्वसनीय होना है।
मैं वह झूठ हूँ, जो हमेशा सच बोलता है।
जिस चीज़ के लिए, भीड़ तुम्हारी निंदा करे, उसे पनपने दो। वही तुम्हारा अस्तित्व है।
प्रेम के प्रमाण के सिवाय, प्रेम जैसी कोई भी चीज़ मौजूद नहीं है।
तुमने कभी मृत्यु देखी है? हर रोज़ आइना देखो, और तुम पाओगे कि मधुमक्खियाँ काँच के छत्ते में अपना काम कर रही हैं।
साहित्य में सबसे महान कृति वह शब्दकोष है, जो अब लुप्तप्राय है।
जीवन के रहते मनुष्य को एक जिंदादिल आदमी होना चाहिए और मरने के बाद एक कलाकार।
सिवाय राख के, मैंने अपने लिए कुछ भी नहीं रखा है।
एक कवि का दुर्भाग्य है वह प्रशंसा, जो उसे मिलती है बिना उसके शिल्प को समझे।