Font by Mehr Nastaliq Web
Erich Fromm's Photo'

Erich Fromm

1900 - 1980

کی

8
Favorite

باعتبار

प्रेम व्यक्ति के भीतर एक सक्रिय शक्ति का नाम है। यह वह शक्ति है जो व्यक्ति और दुनिया के बीच की दीवारों को तोड़ डालती है, उसे दूसरों से जोड़ देती है।

  • विषय :
    اور 2 مزید

प्रेम ‘करने’ का मतलब है अपने आपको बिना किसी शर्त के समर्पित कर देना, अपने आपको पूरी तरह दूसरे को सौंप देना—इस उम्मीद के साथ कि हमारा प्रेम उसके अंदर भी प्रेम पैदा करेगा।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

प्रेम एक पर्याप्त ‘यौन-संतुष्टि का परिणाम’ क़तई नहीं है। उल्टे यौन-सुख—और तथाकथित यौन-तकनीकों का ज्ञान भी—‘प्रेम का परिणाम’ होता है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

अगर एक व्यक्ति सिर्फ़ दूसरे एक व्यक्ति से प्रेम करता है, और अन्य सभी व्यक्तियों में उसकी ज़रा भी रुचि नहीं है—तो उसका प्रेम प्रेम होकर मात्र एक समजैविक जुड़ाव भर है, उसके अहं का विस्तार भर है।

  • विषय : 1

प्रेम की प्राप्ति के लिए एक ज़रूरी शर्त है—अपनी ‘आत्म-मुग्धता’ से उबरने में सफलता।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

अपने सार-तत्व में सभी मनुष्य एक जैसे ही हैं। हम सभी एक ही इकाई के हिस्से हैं; हम सभी एक ही इकाई हैं। इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि हम किससे प्रेम करते हैं। प्रेम एक तरह का संकल्प है—अपना जीवन पूरी तरह से एक दूसरे व्यक्ति के जीवन को समर्पित कर देने का।

शायद ही दूसरी कोई ऐसी गतिविधि हो, दूसरा कोई ऐसा उद्यम हो, जो प्रेम की तरह बड़ी-बड़ी उम्मीदों और अपेक्षाओं से शुरू होकर इतने ज़्यादा मामलों में इतनी बुरी तरह विफल होता हो।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

प्रेम की कला के अभ्यास के लिए ‘आस्था का अभ्यास’ ज़रूरी है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

प्रेम—सिर्फ़ आत्मा को ‘लाभ’ पहुँचाता है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

प्रेम किसी व्यक्ति के साथ संबंधों का नाम नहीं है; यह एक ‘दृष्टिकोण’ है, एक ‘चारित्रिक रुझान’ है—जो व्यक्ति और दुनिया के संबंधों को अभिव्यक्त करता है; कि प्रेम के सिर्फ़ एक ‘लक्ष्य’ के साथ उसके संबंधों को।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

अगर मैं किसी एक व्यक्ति से सचमुच प्रेम करता हूँ, तो मैं सभी व्यक्तियों से प्रेम करता हूँ। किसी से ‘आय लव यू’ कहने का सच्चा अर्थ है कि मैं उसके माध्यम से पूरी दुनिया और ज़िंदगी से प्रेम करता हूँ।

प्रेम में, अगर वह सचमुच ‘प्रेम’ है, एक वायदा ज़रूर होता है—कि मैं अपने व्यक्तित्व और अस्तित्व की तहों से अपने ‘प्रेमी’ या ‘प्रेमिका’ को उसके व्यक्तित्व और अस्तित्व की तहों तक प्रेम करता हूँ।

  • विषय :
    اور 1 مزید

ऐसा नहीं कि लोग प्रेम को महत्वपूर्ण समझते हों। वे तो भूखे हैं इसके; जाने कितनी सुखांत और दुखांत प्रेम-कथाएँ वे फ़िल्मी परदे पर देखते हैं, जाने कितने प्रेम-गीत वे अपने ख़ाली वक़्त में सुनते हैं, लेकिन उनमें से शायद ही कोई सोचता हो कि प्रेम के बारे में कुछ जानने-सीखने की भी ज़रूरत है।

  • विषय : 1

प्रेम एक गतिविधि है, एक अ-सक्रिय प्रयास नहीं। प्रेम दृढ़ता है, दुर्बलता नहीं। एक बहुत आम लहजे में हम कह सकते हैं कि प्रेम का अर्थ ‘देना’ है, ‘लेना’ नहीं।

  • विषय : 1

मनुष्य ही एकमात्र प्राणी है जिसके लिए अपना ही अस्तित्व एक समस्या है, जो उसे स्वयं हल करना है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए