Font by Mehr Nastaliq Web
Eric Hobsbawm's Photo'

एरिक हॉब्सबॉम

1917 - 2012 | अलेक्जेंड्रिया

समादृत मार्क्सवादी इतिहासकार, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिज्ञ।

समादृत मार्क्सवादी इतिहासकार, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिज्ञ।

एरिक हॉब्सबॉम के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

जो सही वक्त पर सही चाल चलने से चूक जाते हैं, वे अंततः खेल से बाहर हो जाते हैं।

  • संबंधित विषय : सच
    और 1 अन्य

अनुवाद : रामकीर्ति शुक्ला

इतिहास पारिस्थितिकी के समान नहीं होता, मनुष्य घटनाओं के बारे में निर्णय लेते हैं और सोचते हैं।

अनुवाद : रघुवंश मणि

मेरा विचार है कि कभी भी अच्छी महिला इतिहासकार की कमी रही है, और मुझे यह भी लगता है कि यह बिल्कुल ही कहा जाना चाहिए।

अनुवाद : धीरज कुमार मिश्रा

हर इतिहासकार के जीवन में एक निजी अटारी (पर्च) होती है, जहाँ से वह दुनिया का मुआयना करता है।

अनुवाद : अभिषेक श्रीवास्तव

सांस्कृतिक विद्रोह की परिघटना; जो परिचालक होकर लाक्षणिक होती है, सर्वाधिक दिखाई पड़ती है।

अनुवाद : रामकीर्ति शुक्ला

यह बिलकुल आसान नहीं है कि ख़तरा किस ढंग से ख़तरनाक है, यह देखा जा सके।

अनुवाद : धीरज कुमार मिश्रा

बौद्धिक स्तर एक व्यापक फ़र्क़ उपस्थित करता है। जहाँ के लोगों के विषय में आपको पता होता है कि वहाँ पर आप कुछ अनुमान लगा सकते हैं, लेकिन जहाँ पर लोगों के सांस्कृतिक और शैक्षणिक विषय के बारे में पता नहीं होता है, वहाँ आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

अनुवाद : धीरज कुमार मिश्रा

अतिरेकों के युग की शुरुआत भारी उथल-पुथल से हुई; जो केवल यूरोप में ही केंद्रित नहीं थी, साम्राज्यों और उपनिवेशों ने इसे पाँचों महाद्वीपों तक विस्तार दिया था।

किसी भी समय से ज़्यादा आज हमारे लिए इतिहासकार महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से संशयवादी इतिहासकार।

अनुवाद : शंभू जोशी

जिन लोगों ने महिलाओं की भूमिका का सही आकलन किया है, उन्होंने यह जाना है कि समाज वास्तव में दो लिंग से ही जाना जाता है, अस्तित्व पाता है बजाए एक लिंग के समाज के।

अनुवाद : धीरज कुमार मिश्रा

यह अधिक बेहतर है कि आप अपने आप को खोलकर रख दे, ताकि दूसरे तरफ़ की आलोचना प्राप्त कर सकें।

अनुवाद : धीरज कुमार मिश्रा

भाषाओं की जानकारी के बिना पढ़ने और लोगों से बातचीत करने की योग्यता का विकास नहीं हो सकता।

अनुवाद : धीरज कुमार मिश्रा

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए