Font by Mehr Nastaliq Web

साम्यवादी पर उद्धरण

quote

शासक वर्गों को साम्यवादी क्रांति होने पर काँपने दो। सर्वहाराओं पर अपनी बेड़ियों के अतिरिक्त अन्य कुछ है ही नहीं, जिसकी हानि होगी। जीतने के लिए उनके सामने एक संसार है। सभी देशों के श्रमिकों संगठित बनो।

कार्ल मार्क्स
quote

जो कोई भी अपने आपको मार्क्सवादी क्रांतिकारी लेखक कहता हो और ख़ासतौर से जो लेखक कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य हो—उसे मार्क्सवाद-लेनिनवाद का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। लेकिन इस समय कुछ साथी मार्क्सवाद की बुनियादी धारणाओं से अनभिज्ञ हैं।

माओ ज़ेडॉन्ग
quote

जब तक समाज में वर्ग मौजूद हैं, तब तक कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर सही विचारों और ग़लत विचारों के बीच के अंतर्विरोध, पार्टी के अंदर वर्ग-अंतर्विरोध को ही प्रतिबिंबित करते रहेंगे।

माओ ज़ेडॉन्ग
quote

साम्यवाद एक विश्व-दर्शन है, जिसे सिद्ध होने का मौक़ा सबसे पहले रूस में मिला।

राजेंद्र माथुर
quote

कम्युनिस्टों का कर्तव्य है कि वे प्रतिक्रियावादियों और आध्यात्मवादियों के ग़लत विचारों का भंडाफोड़ कर दें, वस्तुओं में निहित द्वंदात्मकता का प्रचार करें, और इस प्रकार वस्तुओं के रूपांतर की रफ़्तार बढ़ाएँ तथा क्रांति का उद्देश्य को प्राप्त करें।

माओ ज़ेडॉन्ग

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए