Font by Mehr Nastaliq Web

चतुराई पर उद्धरण

quote

विरोधी से भी सम्मानपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। देखो न, प्रत्येक बड़े नेता का एक-एक विरोधी है। सभी ने स्वेच्छा से अपना-अपना विरोधी पकड़ रखा है। यह जनतंत्र का सिद्धांत है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

लोग समझदार हो गए हैं, इसलिए अविरोध की साधना में लग गए हैं।

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

चालाकी से कोई बड़ा काम पूरा नहीं हो सकता।

स्वामी विवेकानन्द
quote

चाहिए यह कि लीडर तो जनता की नस-नस की बात जानता हो, पर लीडर के बारे में कुछ भी जानता हो।

श्रीलाल शुक्ल
quote

शिवपालगंज के बच्चे-बच्चे को प्राणिशास्त्र का यह नियम याद था कि होशियार कौआ कूड़े पर ही चोंच मारता है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

मैं जीवन को इतना प्रिय नहीं समझता कि उसकी रक्षा के लिए चालाकी का आश्रय हूँ।

सुभाष चंद्र बोस
quote

मनुष्य की विकास यात्रा जब कभी अवरुद्ध हुई है, कारण उसका बेहया मन रहा है।

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

अविरोध की साधना उन्हें सुहाती है जिनमें अतिरिक्त स्वार्थ-सजगता होती है।

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

जहाँ प्रीति होती है, वहाँ नीति नहीं ठहरती। और जहाँ नीति होती है, वहाँ प्रीति नहीं रहती। ये दोनों वस्तुएँ उसी प्रकार एकत्र नहीं हो सकतीं, जिस प्रकार मदिरा की मस्ती और चतुराई।

दयाराम

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए