کی
पृथ्वी पर भारत उत्तम है, उसमें भी मधुपुरी सुंदर है, उसमें वृंदावन श्रेष्ठ है और उसमें भी रासस्थली यमुना का किनारा उत्तम है।
जब तक भोग और मोक्ष की वासना रूपिणी पिशाची हृदय में बसती है, तब तक उसमें भक्ति-रस का आविर्भाव कैसे हो सकता है।
स्वभाव से भी धीर व्यक्ति कभी समय के अनुरोध से विकार धारण करते हैं।
अंतःकरण को अत्यंत द्रवीभूत कर देनेवाले और बछड़े अत्यधिक ममता से युक्त सांद्र भाव को ही विद्वान् लोग 'प्रेम कहते हैं।