Font by Mehr Nastaliq Web
Rasul Gamzatov's Photo'

Rasul Gamzatov

1923 - 2003

کی

باعتبار

राई को पहाड़ नहीं बनाओ और पहाड़ को राई बनाने की तो और भी कम कोशिश करो।

स्पष्ट विचारों को स्पष्ट और समझ में आने वाली भाषा में व्यक्त करो। अस्पष्ट विचारों को व्यक्त ही करो।

  • विषय :
    اور 2 مزید

बुरे को हमेशा बुरा और अच्छे को अच्छा कहो।

  • विषय :
    اور 1 مزید

अगर तुम बहुत अरसे से अपने गाँव नहीं गए और तुम्हें यह मालूम नहीं कि वहाँ क्या हाल-चाल है, तो यह दावा नहीं करो कि तुम अभी-अभी अपने गाँव से लौटे हो।

हवा के रुख़ के साथ बदलने वाले बादनुमा मत बनो।

जिस चीज़ की तारीफ़ करते हो, बाद में उसी को बुरा नहीं कहो। अगर बुरा कहते हो तो बाद में तारीफ़ करो।

जो कुछ अभी ख़ुद नहीं समझते, उसके बारे में दूसरों को उपदेश देने की कोशिश मत करो।

किताब में जो कुछ है, उसकी चर्चा करो, कि उसकी जो नहीं है।

  • विषय : 1

अगर तुम्हारी जेब में सौ रूबल नहीं हैं, तो ऐसा ढोंग नहीं करो कि वे तुम्हारे पास हैं।

अपने विचारों की पुष्टि के लिए बेलींस्की से शुरू करके सभी विद्वानों को उद्धृत नहीं करो। अगर वे विचार वास्तव में तुम्हारे ही हैं, तो अपनी ही अक़्ल से उन्हें पुष्ट करने की कोशिश करो।

  • विषय : 1

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए