Font by Mehr Nastaliq Web

संविधान पर उद्धरण

quote

संसद को संविधान का दुश्मन मानकर आप संविधान की रक्षा कैसे कर सकते हैं? जनता को जनतंत्र का दुश्मन मान लिया जाए, तो फिर जनतंत्र की रक्षा कैसे होगी?

राजेंद्र माथुर
quote

भारत में जो समानांतर संविधान चल रहे हैं वे तेल और पानी की तरह एक-दूसरे से अलग-थलग हैं। जिस गुठली से हिंदू जाति पैदा हुई है, वह राजनीति-निरपेक्ष है।

राजेंद्र माथुर
quote

भारत में संविधान का जन्म वैसे ही हुआ जैसे बाइबिल में पृथ्वी का जन्म बतलाया गया है। ईश्वर ने कहा कि संविधान हो और वह हो गया। संविधान की उत्पत्ति के पहले अंधकार था और उस अंधकार का मालिक विदेशी था। वह निराकार ब्रह्म की तरह अंधकार पर छाया हुआ था। तब सूरज था, चाँद-सितारे थे, समुद्र था, आकाश। तब प्रधानमंत्री थे, संसद थी, चुनी हुई नगरपालिकाएँ थी। 15 अगस्त 1947 के बाद ब्रह्मा ने चाहा कि यह सब हो, और वह हो गया।

राजेंद्र माथुर
quote

आज भी भारत का संविधान पंचायतों का कोई उल्लेख नहीं करता, क्योंकि सूबेदार से नीचे शक्ति-केंद्र स्थापित करना हमारी परंपरा के विपरीत है।

राजेंद्र माथुर

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए