Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

Lalitkishori

- 1883 | لکھنؤ, اتر پردیش

تمام تمام

12

कब हौं सेवा-कुंज में, ह्वै हौं स्याम तमाल।

लतिका कर गहि बिरमिहैं, ललित लड़ैतीलाल॥

मैं वृंदावन के सेवा-कुंज में कब ऐसा श्याम तमाल वृक्ष बन जाऊँगा जिसकी लताओं या शाखाओं को पकड़ कर प्रियतम श्रीकृष्ण विश्राम किया करेंगे।

  • New Home Share this Hindwi

सुमन-बाटिका-बिपिन में, ह्वै हौं कब मैं फूल।

कोमल कर दोउ भावते, धरिहैं बीनि दुकूल॥

वह दिन कब आएगा जब मैं पुष्पवाटिकाओं अर्थात् फूलों की बग़ीची या बाग़ों में ऐसा फूल बन जाऊँगा जिसे चुन-चुनकर प्रियतम श्रीकृष्ण और राधिका अपने दुपट्टे में धर लिया करेगी।

  • New Home Share this Hindwi

मिलिहैं कब अँग छार ह्वै, श्रीबन बीथिन धूरि।

परिहैं पद-पंकज जुगुल, मेरी जीवन-मूरि॥

मैं राख या धूल बनकर कब ब्रज के जीवन के मार्गों या पगडंडियों में जाऊँगा ताकि मेरे जीवनाधार श्री राधा-कृष्ण के चरण-कमल मुझ पर पड़ते रहें।

  • New Home Share this Hindwi

कब कालीदह-कूल की, ह्वै हौं त्रिबिधि समीर।

जुगुल अँग-अँग लागिहौं, उड़िहै नूतन चीर॥

यमुना के कालीदह नामक घाट के किनारे की शीतल, मंद, सुगंधित तीन प्रकार की वायु कब बन जाऊँगा। और वायु बनकर राधाकृष्ण के अंगों का इस प्रकार से कब स्पर्श करूँगा जिससे कि उनके नए वस्त्र उड़ने या लहराने लगें।

  • New Home Share this Hindwi

कदम-कुंज ह्वै हौं कबै, श्रीवृंदाबन माहिं।

ललितकिशोरी, लाड़िले, बिहरैंगे तिहिं छाहिं॥

ललितकिशोरी जी कहते हैं कि कब मैं श्री वृंदावन के कदंब कुंज में जाऊँगा जिनकी छाया में लाड़ले लाल श्रीकृष्ण विहार किया करते हैं।

  • New Home Share this Hindwi

30

1

 

1

डूबा प्रेमसिंधु का कोई हमने नहीं उछलते देखा।

  • New Home Share this Hindwi
 

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए