Font by Mehr Nastaliq Web
John Berger's Photo'

जॉन बर्जर

1926 - 2017 | लंदन

संसारप्रसिद्ध कला समीक्षक, उपन्यासकार, चित्रकार और कवि। अपनी पुस्तक 'Ways of Seeing' के लिए उल्लेखनीय।

संसारप्रसिद्ध कला समीक्षक, उपन्यासकार, चित्रकार और कवि। अपनी पुस्तक 'Ways of Seeing' के लिए उल्लेखनीय।

जॉन बर्जर की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 61

अनावृत होना यानी स्वयं का होना है, जबकि नग्नता दूसरों के द्वारा नग्न देखा जाना है—जिसकी तस्दीक़ स्वयं के लिए नहीं होती।

  • शेयर

कोई इसी जीवन में अमरता को महसूस करने के सबसे क़रीब पहुँच सकता है तो शायद—काम्य होकर।

  • शेयर

विज्ञापनों द्वारा की गई दुनिया की व्याख्या और वास्तविक दुनिया में बहुत विरोध है।

  • शेयर

कैमरे ने क्षणिक प्रतीतियों को अलग-थलग कर दिया और इस तरह छवियों के समय-निरपेक्ष होने के विचार को ध्वस्त कर दिया।

  • शेयर

कोई दो सपने एक से नहीं होते। कुछ क्षणिक होते हैं, कुछ दीर्घकालिक। देखने वाले के लिए सपने बहुत व्यक्तिगत होते हैं। विज्ञापन सपने नहीं गढ़ते; वह हममें से हर एक को जो कुछ बताते हैं, वह यह कि अभी हम ईर्ष्या के पात्र नहीं हैं, लेकिन हो सकते हैं।

  • शेयर

Recitation

Jashn-e-Rekhta 10th Edition | 5-6-7 December Get Tickets Here

रजिस्टर कीजिए