Font by Mehr Nastaliq Web
Divik Ramesh's Photo'

दिविक रमेश

1946 | दिल्ली

सुपरिचित कवि-लेखक। बाल-साहित्य में योगदान के लिए भी उल्लेखनीय।

सुपरिचित कवि-लेखक। बाल-साहित्य में योगदान के लिए भी उल्लेखनीय।

दिविक रमेश का परिचय

मूल नाम : दिविक रमेश

जन्म : 01/02/1946 | दिल्ली

दिविक रमेश का जन्म वर्ष 1946 में दिल्ली के किराड़ी गाँव में हुआ। उनका मूल नाम रमेश शर्मा है। 11वीं कक्षा से ही शिक्षा के साथ-साथ आजीविका के लिए संघर्षरत रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी के साथ प्राध्यापन के पेशे से संबद्ध हुए और मोती लाल नेहरू कॉलेज, दिल्ली के प्राचार्य पद तक पहुँचे। उन्होंने दक्षिण कोरिया में अतिथि आचार्य के रूप में भी कार्य किया। इससे पूर्व लगभग दो दशक दूरदर्शन से जुड़े रहे जहाँ विविध कार्यक्रमों के संचालन में योगदान किया।  

उन्होंने कविता, काव्य-नाटक, आलोचना एवं बाल-साहित्य जैसी विभिन्न विधाओं में लेखन किया है। ‘रास्ते के बीच’, ‘खुली आँखों में आकाश’, ‘हल्दी-चावल और अन्य कविताएँ’, ‘गेहूँ घर आया है’, ‘वह भी आदमी तो होता है’, ‘छोटा-सा हस्तक्षेप’ उनके प्रमुख काव्य-संग्रह हैं। ‘खंड-खंड अग्नि’ उनका काव्य-नाटक है। उनका आलोचनात्मक योगदान ‘नए कवियों के काव्य-शिल्प सिद्धांत’, ‘कविता के बीच से’, ‘साक्षात त्रिलोचन’,  ‘संवाद भी विवाद भी’, ‘निषेध के बाद’, ‘हिंदी कहानी का समकालीन परिवेश’, ‘कथा-पड़ाव’ के रूप में प्रकाशित है। ‘फूल भी और फल भी’ लेखकों से बारे में उनके आत्मीय संस्मरण की क़िताब है। बाल-साहित्य श्रेणी में कविताओं और कहानियों की उनकी दर्जनाधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। उन्होंने कोरियाई कवयित्री किम यांग शिक एवं अन्य की कविताओं के हिंदी अनुवाद किए हैं।  
उनकी कविताओं के अँग्रेज़ी, कोरियाई और मराठी अनुवाद पुस्तकों के रूप में प्रकाशित हुए हैं। वह ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’ से सम्मानित हैं।     

संबंधित टैग

Recitation

Jashn-e-Rekhta 10th Edition | 5-6-7 December Get Tickets Here

रजिस्टर कीजिए